हुवावे ने लॉन्च किया एक और 4 कैमरे वाला फोन, जानें खासियत

हुवावे ने नोवा सीरीज के तहत एक और नया 4 कैमरे वाला स्मार्टफोन नोवा 2आई लॉन्च कर दिया है। इस फोन को कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। बता दें कि हुवावे नोवा 2आई पिछले सप्ताह लॉन्च हुए कंपनी के मायमैंग 6 का ही अंतर्राष्ट्रीय वेरियंट है। हालांकि कंपनी ने नोवा 2आई की कीमत का अभी खुलासा नहीं किया है। यह फोन ब्लू, ब्लैक और गोल्ड कलर वेरियंट में बाजार में आएगा।
हुवावे नोवा 2आई की स्पेसिफिकेशन

इस फोन में 5.9 इंच की फुल एचडी+ डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेसियो 18:9 है। यानी यह कह सकते हैं कि फोन काफी हद तक बेजललेस है। फोन में 2.36 गीगाहर्ट्ज का ऑक्टाकोर किरिन 659 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेजद है।
फोन के खास फीचर कैमरे की बात करें तो इसमें दो रियर और 2 फ्रंट कैमरे दिए गए हैं। रियर कैमरे में एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरे में एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। रियर और फ्रंट कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट दी गई है।
ये भी पढ़ेंः
इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर, एंड्रॉयड 7.0, 3340 एमएएच की बैटरी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस/ए-जीपीएस, ग्लोनास, यूएसबी ओटीजी, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और यूएसबी 2.0 टाइप-सी पोर्ट हैं।