Huawei MediaPad M5 Lite टैबलेट भारत में लॉन्च, मिलेगी 7500mAh की बैटरी

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 24 Sep 2019 03:33 PM IST
विज्ञापन
Huawei MediaPad M5 Lite Launch In India Know Price And Specifications
Huawei M5 Lite - फोटो : Huawei

    हुवावे (Huawei) ने भारत में लेटेस्ट मीडियापैड एम5 लाइट (Huawei MediaPad M5 Lite) टैबलेट को लॉन्च किया है। इस टैबलेट के साथ यूजर्स को हुवावे एम-पैन लाइट स्टाइलस (Huawei M-Pen Lite Stylus) भी मिलेगा। साथ ही कंपनी ने इस गैजेट में शानदार डिस्प्ले, पावरफुल प्रोसेसर और हरमन कार्डों के स्पीकर्स का सपोर्ट दिया है। इस टैबलेट की सेल 29 सितंबर से ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर होगी। वहीं, ग्राहक हुवावे मीडियापैड एम5 लाइट को 21,990 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ खरीद सकेंगे।

    हुवावे इंडिया ने कहा है कि हमने इस टैबलेट में खास फीचर्स दिए हैं, जो इसको दूसरे टैबलेट से ज्यादा दमदार बनाते हैं। वहीं, मीडियापैड टैबलेट कॉलेज और स्कूल के स्टूडेंट्स से लेकर ऑफिस में काम करने वाले तक इस्तेमाल कर सकते हैं। हमें उम्मीद है कि भारत में इस डिवाइस को बहुत पसंद किया जाएगा।

    विज्ञापन

    Huawei MediaPad M5 Lite की स्पेसिफिकेशन 

    Huawei MediaPad M5 Lite
    Huawei MediaPad M5 Lite - फोटो : flipkart

    हुवावे के इस टैबलेट में 10.1 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले मिलेगा, जिसका रिजॉल्यूशन 1920x1200 पिक्सल है। इसके साथ ही बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए ClariVu 5.0 तकनीक दी गई है। इसके अलावा इस टैबलेट में हरमन कार्डों के क्वॉड स्पीकर्स का सपोर्ट भी दिया गया है। इस क्वॉड स्पीकर्स के जरिए यूजर्स शानदार साउंड का लुत्फ उठा सकेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Huawei MediaPad M5 Lite की रैम और अन्य फीचर्स

    Huawei M5 Lite
    Huawei M5 Lite - फोटो : Huawei

    वहीं, कंपनी ने इस टैबलेट को दो रैम वेरियंट्स में पेश किया है :-

    1. 3 जीबी रैम + 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज

    2. 4 जीबी रैम + 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज

    कनेक्टिविटी के लिहाज से कंपनी ने इस टैब में 4जी VoLTE, जीपीएस, ब्लूटूथ 5.0, वाई-फाई और यूएसबी पोर्ट जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके साथ ही 7,500 एमएएच की बैटरी मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें