Huawei ने खास फीचर्स वाली GT2e स्मार्टवॉच की लॉन्च, जानें कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 27 Mar 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
Huawei launch GT2e smartwatch on global market know price and specifications
Huawei GT2e - फोटो : TopInTechs / TWITTER

    चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी हुवावे (Huawei) ने अपनी सबसे खास स्मार्टवॉच GT2e को लॉन्च कर दिया है। वॉच और स्मार्टफोन के अलावा कंपनी ने साउंड एक्स (Sound X) स्मार्ट स्पीकर भी पेश किया है जिसकी डिजाइन इस तरीके से की गई है कि इसमें फिजिकल वाइब्रेशन नहीं होगा। इसमें 360 डिग्री हाई रिजॉल्यूशन ऑडियो मिलेगा। इसमें वाई-फाई डायरेक्ट और ब्लूटूथ दोनों का सपोर्ट दिया गया है।

    यूजर्स को इस स्मार्टवॉच में एमोलेड डिस्प्ले, कई सारे स्पोर्ट्स मोड और दमदार कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिला है। इससे पहले कंपनी ने GT2 स्मार्टवॉच को ग्लोबल बाजार में उतारा था। हालांकि, अभी तक GT2e स्मार्टवॉच की भारत में लॉन्चिंग को लेकर किसी तरह की जानकारी नहीं मिली है।

    विज्ञापन

    हुवावे GT2e की कीमत 200 यूरो (करीब 16,512 रुपये) है। हालांकि, कंपनी ने अब तक लेटेस्ट स्मार्टवॉच की सेल को लेकर किसी तरह की जानकारी साझा नहीं की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    कंपनी ने इस स्मार्टवॉच में 1.39 इंच का एमोलेड डिस्प्ले दिया है। साथ ही इस स्मार्टवॉच में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए चार जीबी की स्टोरेज और Kirin A1 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा यूजर्स इस वॉच में 500 गानें आसानी से इंस्टॉल कर सकते हैं। वहीं, दूसरी तरफ इस स्मार्टवॉच की बैटरी की बात करें तो यूजर्स को इस वॉच में 30 घंटे का बैकअप मिलेगा।

    हुवावे ने इस वॉच में स्पोर्ट्स लवर्स के लिए 100 से ज्यादा वर्कआउट मोड दिए हैं। इस वॉच में क्लाइंबिंग से लेकर स्केटबोर्डिंग तक ट्रैकिंग करने वाले फीचर मौजूद हैं। इस वॉच की खास बात यह है कि इसमें यूजर्स को पहली बार ब्लड ऑक्सीजन सैचुरेशन (SpO2) जांचने की सुविधा मिलेगी।

    हुवावे ने जीटी सीरीज इस स्मार्टवॉच को पिछले साल लॉन्च किया था। फीचर्स की बात करें तो यूजर्स को इस वॉच में किरिन A1 चिपसेट, ब्लूटथ 5.1 के साथ कई सारे खास फीचर्स मिले हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें