Samsung Galaxy Tab A (2020) खास डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, जानें कीमत
Samsung Galaxy Tab A 2020 हुआ लॉन्चयूजर्स को इस टैब में मिली 8.4 इंच की स्क्रीनइस टैब की भारत में लॉन्चिंग को लेकर नहीं मिली जानकारी

विस्तार
कोरिया की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी सैमसंग ने गैलेक्सी टैब ए 2020 (Samsung Galaxy Tab A 2020) को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च कर दिया है। यूजर्स को गैलेक्सी टैब ए में 8.4 इंच की स्क्रीन, दमदार प्रोसेसर, रैम और शानदार कैमरा मिला है। इसके अलावा कंपनी ने इस टैब में कई सारे खास फीचर्स दिए हैं। हालांकि, कंपनी ने अब तक लेटेस्ट टैब की भारत में लॉन्चिंग को लेकर जानकारी नहीं दी है। तो आइए जानते हैं सैमसंग गैलेक्सी टैब ए की कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
कंपनी ने सैमसंग गैलेक्सी टैब ए 2020 को 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज के साथ उतारा है। इस टैब की कीमत 279.99 डॉलर (करीब 21,200 रुपये) है। वहीं, इस टैब की सेल 27 मार्च से शुरू हो जाएगी।
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो कंपनी ने इस टैब में 8.4 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,200x1,920 पिक्सल है। साथ ही इस टैब में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। हालांकि, CNET ने दावा किया है कि इस टैब में Exynos 7904 चिपसेट मौजूद है।