Huawei Freebuds 3i की प्री-बुकिंग अमेजन से शुरू, तीन माइक से लैस है यह ईयरबड्स

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 27 Jul 2020 08:07 PM IST
सार

HUAWEI FreeBuds 3i की कीमत है 9,999 रुपयेअमेजन की सेल में होगी बिक्रीमिलेगा तीन माइक का सपोर्ट

Huawei Freebuds 3i goes live on Amazon today Featuring Ultimate Active Noise Cancellation and ideal listening capacity up to 32dB
Huawei Freebuds 3i - फोटो : amarujala

    विस्तार

    Huawei Freebuds 3i की प्री-बुकिंग अमेजन इंडिया से शुरू हो गई है। अमेजन पर Huawei Freebuds 3i के लिए नोटिफाई मी का पेज लाइव हो गया है। अमेजन के अलावा हुवावे की वेबसाइट पर भी नोटिफाई का बटन लाइव हो गया है। बता दें कि इस ईयरबड्स की सेल अमेजन प्राइम सेल में 6-7 अगस्त को होगी, जबकि इसकी ओपन सेल 12 अगस्त से होगी। फीचर्स की बात करें तो इसमें एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन और ट्रिपल माइक सेटअप दिया गया है। कंपनी का दावा है कि फ्रीबड्स 3आई में यूजर्स को क्रिस्टल क्लियर ऑडियो मिलेगा।

    HUAWEI FreeBuds 3i की कीमत 9,999 रुपये और इसके साथ हुवावे बैंड 4 भी मिल रहा है जिसकी कीमत 3,099 रुपये है। इसकी बिक्री अमेजन इंडिया से 6-7 अगस्त को प्राइम मेंबर सेल में होगी, जबकि ओपन सेल 12 अगस्त से होगी।

    हुवावे का दावा है कि इस ईयरबड्स के साथ आपको शानदार ऑडियो एक्सपेरियंस मिलेगा, चाहे आप फिल्म देखें, म्यूजिक सुनें या फिर फोन पर बात करें। कॉलिंग के दौरान शानदार कनेक्टिविटी और क्लियर आवाज के लिए तीन माइक दिए गए हैं। दावा है कि इसमें दिया गया एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन शोर को 32 डेसीबल तक कम कर सकता है।

    ये भी पढ़ें: OnePlus Buds हुआ लॉन्च, 10 मिनट की चार्जिंग में 10 घंटे का बैकअप

    इसमें 10एमएम का डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है जिसे लेकर शानदार बास का दावा है। वाटर और डस्ट प्रूफ के लिए इसे IPX4 की रेटिंग मिली है। Freebuds 3i का म्यूजिक प्लेबैक 3.5 घंटे का है। बड्स के साथ बॉक्स में तीन सिलिकन टिप्स मिलेगा। प्रत्येक ईयरबड्स का वजन 5.5 ग्राम है जबकि केस के साथ कुल वजन 51 ग्राम है। बड्स में कॉलिंग और म्यूजिक प्ले के लिए टच का भी सपोर्ट है।

    हुवावे के इस बड्स का मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुए OnePlus Buds से होगा जो कि दो कलर वेरियंट व्हाइट, ग्रे और ब्लू में मिलेगा, हालांकि इसकी उपलब्धता के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। वनप्लस के इस बड्स की डिजाइन आउटर ईयर है यानी आधा बड्स कान के अंदर और आधा बाहर होगा। इसकी कीमत 4,990 रुपये है।

    काफी हद तक यह बड्स एपल के एयरपॉड्स जैसा ही है लेकिन कीमत के मामले में काफी कम है। बड्स के साथ मिलने वाले चार्जिंग केस में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। चार्जिंग केस में रैप (Warp) फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। प्रत्येक बड्स का वजन 4.6 ग्राम है, वहीं चार्जिंग केस का वजन 36 ग्राम है। OnePlus Buds में 13.4mm का डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है जिसके साथ न्वाइज कैंसिलेशन भी है।

    और पढ़ें...