एमोलेड डिस्प्ले के साथ लॉन्च हुआ Huawei Band 6, Spo2 सेंसर का भी मिला सपोर्ट

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 03 Apr 2021 04:51 PM IST
सार

बैटरी को लेकर हेवी इस्तेमाल के बाद 10 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। दावा है कि महज पांच मिनट की चार्जिंग में दो दिनों का बैटरी बैकअप मिलेगा।

विज्ञापन
Huawei Band 6 Launched With AMOLED display Two Week Battery Life
Huawei Band 6 - फोटो : amarujala

    विस्तार

    Huawei Band 6 को कंपनी ने मलेशिया में लॉन्च कर दिया है। Huawei Band 6 में एमोलेड डिस्प्ले के साथ दो सप्ताह बैकअप वाली बैटरी दी गई है। हुवावे के इस फिटनेस बैंड में हर्ट रेट मॉनिटर के अलावा स्लीप ट्रैकिंग और ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर के लिए SpO2 सेंसर दिया गया है। इस बैंड में 96 वर्कआउट मोड दिया गया है। इस बैंड पर फोन पर आने वाले सभी नोटिफिकेशन मिलेंगे।

    Huawei Band 6 की कीमत

    Huawei Band 6 की कीमत 219 मलेशियन रिंगिट यानी करीब 3,800 रुपये है। इसकी बिक्री मलेशिया में अंबर सनराइज, फॉरेस्ट ग्रीन और ग्रेफाइट ब्लैक कलर में हो रही है। Huawei Band 6 की ग्लोबल उपलब्धता के बारे में फिलहाल कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

    विज्ञापन

    Huawei Band 6 के फीचर्स

    Huawei Band 6 में 1.47 इंच की एमोलेड डिस्प्ले दी गई है जिसका रिजॉल्यूशन 194x368 पिक्सल है। इसके अलावा इसमें UV ट्रिटेट स्किन फ्रेंडली सिलिकॉन स्टैप है। इसका वजन महज 18 ग्राम है। इसकी बैटरी को लेकर हेवी इस्तेमाल के बाद 10 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। दावा है कि महज पांच मिनट की चार्जिंग में दो दिनों का बैटरी बैकअप मिलेगा। इसमें TruSeen 4.0 24x7 हर्ट रेट मॉनिटर, TruSleep 2.0 स्लीप मॉनिटर और कंपनी का TruRelax स्ट्रेस मॉनिटर फीचर है। इसमें ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर के लिए SpO2 सेंसर भी दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसमें मासिक धर्म चक्र ट्रैकिंग के अलावा फोन पर प्ले होने वाले म्यूजिक को कंट्रोल करने की भी सुविधा है। इसे आईओएस और एंड्रॉयड दोनों के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इस बैंड में 96 वर्कआउट मोड दिए गए हैं जिनमें रनिंग, स्विमिंग, इलिप्टिकल, रोविंग और ट्रेडमिल आदि शामिल हैं। इससे फोन के कैमरे को भी ओपन किया जा सकता है। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए इसे 5ATM की रेटिंग मिली है यानी यह 50 मीटर गहरे पानी में जाने पर भी खराब नहीं होगा। चार्जिंग के लिए इसमें मैग्नेटिक सपोर्ट दिया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें