16 अक्तूबर को भारत में लॉन्च होगी Huami Amazfit Bip U, मिलेगा Spo2 सेंसर

हुआमी की नई स्मार्टवॉच Amazfit Bip U 16 अक्तूबर को भारत में लॉन्च हो रही है। Amazfit Bip U की बिक्री अमेजन इंडिया से होगी और अमेजन पर इसका पेज भी लाइव हो गया है। बता दें कि पिछले सप्ताह ही हुआमी ने भारत में अपनी रेट्रो स्टाइल स्मार्टवॉच Amazfit Neo पेश की है।
Amazfit Bip U में 60 से अधिक स्पोर्ट्स मोड्स मिलेंगे। इसके अलावा इस वॉच में स्ट्रेस मॉनिटरिंग और ब्लड ऑक्सीजन सेंसर जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। इसकी बैटरी लाइफ को लेकर नौ दिनों के बैकअप का दावा किया गया है।
Amazfit Bip U में बड़ी कलर TFT LCD डिस्प्ले मिलेगी जिसके साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर मिलेगा, हालांकि डिस्प्ले की साइज के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है। कंपनी का कहना है कि इस वॉच को आकर्षक कीमत पर बाजार में उतारा जाएगा। हुआमी की यह स्मार्टवॉच ब्लैक, ग्रीन और पिंक तीन कलर वेरियंट में मिलेगी और इस वॉच को एंड्रॉयड के साथ-साथ आईओएस पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह वॉच 5 ATM वाटर रेसिस्टेंट होगी।
ये भी पढ़ें: 5,000 रुपये से कम कीमत वाली ये हैं पांच ब्रांडेड स्मार्टवॉच, मिलेंगे कमाल के फीचर्स
बता दें कि पिछले सप्ताह ही Amazfit ने अपनी रेट्रो स्टाइल वाली स्मार्टवॉच Amazfit Neo को भारत में लॉन्च किया है। Amazfit Neo को अमेजन इंडिया, मिंत्रा से खरीदा जा सकता है। इसकी कीमत 2,499 रुपये है। अमेजफिट नीयो में नेविगेशन के लिए बटन दिए गए हैं, हालांकि यह एक कलर डिस्प्ले वाली स्मार्टवॉच है। कंपनी ने इसकी बैटरी लाइफ को लेकर 28 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। इस वॉच में मोनोक्रोम डिस्प्ले है। वाटर और डस्टप्रूफ के लिए इसे 5ATM रेटिंग मिली है।
इसमें 24x7 हर्ट रेट मॉनिटरिंग का फीचर मिलेगा। इसके अलावा इसमें पर्सनल एक्टिविटी इंटेलिजेंस (PAI) फीचर भी मिलेगा। अमेजफिट नीयो का मुकाबला हाल ही में लॉन्च Mi Smart Band 5 से होगा। इस वॉच की बिक्री एक अक्तूबर से होगी। यह वॉच ब्लैक, ग्रीन और रेड कलर वेरियंट में मिलेगा।
- Iphone 12: 13 अक्तूबर को होगा एपल का इवेंट, iPhone 12 सीरीज होगी लॉन्च
- Realme Narzo 20A Sale: 9,499 रुपये में 64GB स्टोरेज वाले इस फोन की सेल आज, ये हैं फीचर्स
- एंटीवायरस के गुरु कहे जाने वाले John McAfee को पुलिस ने किया गिरफ्तार, टैक्स चोरी का है आरोप
- Boult ने भारत में एलईडी लाइट के साथ पेश किया नया ईयरबड्स Zigbuds