5,000 रुपये से कम कीमत वाली ये हैं पांच ब्रांडेड स्मार्टवॉच, मिलेंगे कमाल के फीचर्स

भारत में स्मार्ट वियरेबल का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। यही वजह है कि अब स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां बाजार में किफायती कीमत वाली स्मार्टवॉच पेश कर रही हैं, जिनमें स्पोर्ट्स मोड और स्लीप ट्रैकिंग जैसे फीचर्स मौजूद हैं। अगर ऐसे में आप भी अपने लिए किफायती कीमत वाली स्मार्टवॉच खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो हम आपके लिए कुछ शानदार विकल्प लेकर आए हैं, जिनकी कीमत 5,000 रुपये से कम है। साथ ही आपको इन सभी स्मार्टवॉच में नए-नए फीचर्स मिलेंगे। आइए इन स्मार्टवॉच पर डालते हैं एक नजर...

Amazfit BIP S
चीनी टेक कंपनी हुआमी ने हाल ही में अमेजफिट बिप एस स्मार्टवॉच को लॉन्च किया था। इस स्मार्टवॉच की कीमत 4,999 रुपये है। फीचर्स की बात करें तो आपको इस स्मार्टवॉच में 10 स्पोर्ट्स मोड, 1.28 इंच का डिस्प्ले, पीपीजी ऑप्टिकल सेंसर के साथ कई सारे लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा इस स्मार्टवॉच की बैटरी आपको 40 दिन का शानदार बैटरी बैकअप देगी।

Noise Colorfit Pro 2
अगर आप अपने लिए शानदार स्मार्टवॉच खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो यह वॉच आपके लिए बेस्ट है। आपको इस स्मार्टवॉच में मल्टी स्पोर्ट्स मोड, अलार्म, फुल कलर डिस्प्ले और दमदार बैटरी मिलेगी। वहीं, इस स्मार्टवॉच की कीमत 3,499 रुपये है।
- ओप्पो Reno 4 और Reno 4 Pro 5G स्मार्टफोन से उठा पर्दा, मिलेंगे दोनों डिवाइस में तीन कैमरे
- शाओमी की Mi Notebook 11 जून को होगी भारत में लॉन्च, जानिए संभावित कीमत
- 14 दिन की बैटरी लाइफ के साथ लॉन्च हुआ Oppo Band, मिलेगा SpO2 सेंसर
- पहली तिमाही में वियरेबल डिवाइस की बिक्री 72.6 मिलियन यूनिट पहुंची, हुवावे को हुआ सबसे अधिक फायदा