एचटीसी यू11 16 मई को हो सकता है लॉन्च, लीक हुए फोन के फीचर्स

एचटीसी यू 11 अगले हफ्ते लॉन्च होने वाला है लेकिन फोन की लीक रुकने का नाम ही नहीं ले रही हैं। हालांकि स्मार्टफोन के सारे लीक स्पेसिफिकेशन सही हैं या नहीं इसकी जानकारी नहीं है। लीक हुई जानकारी पर जीएफएक्स बेंच अपनी मुहर भी लगा रहा है।
स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन

जीएफएक्स बेंच की लिस्टिंग के आधार पर एचटीसी यू11 लेटेस्ट एंड्रॉयड नूगट 7.1.1 पर काम करेगा। यू11 में 5.5 इंच का क्यूएचडी डिस्प्ले लगा होगा। फोन में स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर मौजूद है। स्मार्टफोन 4जीबी रैम और 64जीबी स्टोरेज से लैस है। एचटीसी यू11 में आपको 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
लीक के अनुसार फोन का एक और वेरिएंट होगा, जिसमें 6जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज होगा। अन्य सभी स्पेसिफिकेशन दोनों वेरिएंट में समान होंगे। इसके अलावा फोन में 3000 एमएएच की नॉन-रिमूवअल बैटरी दी गई है, जो क्विक चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
फोन 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ आता है। यू11 के होम बटन पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया होगा। एचटीसी का ये स्मार्टफोन वाटर और डस्ट रेजिस्टेंट होगा।