HTC यू प्ले की कीमत में 10,000 रुपये की कटौती

एचटीसी ने अपने नए स्मार्टफोन एसटीसी यू प्ले की कीमत में भारी कटौती की है। कंपनी ने ट्विटर पर जानकारी देते हुए बताया कि फोन यू प्ले की कीमत में पूरे 10,000 रुपये की कटौती की गई है। यानी अब इस फोन को 29,000 रुपये में खरीदा जा सकता है।
बता दें कि एचटीसी यू प्ले को अभी लॉन्च हुए तीन महीना भी नहीं हुआ है और फोन की कीमत में 10 हजार रुपये की कटौती हो गई है। यू प्ले का सेफायर ब्लू वेरियंट एक्सक्लूसिव तौर पर ई-कॉमर्स साइट अमेजॉन इंडिया पर 29,990 रुपये में बिक रहा है। लॉन्चिंग के समय एचटीसी यू प्ले क कीमत 39,990 रुपये थी।
ये भी पढ़ें- HTC U Play रिव्यू : 39,990 रुपये आपको मिलता है सिर्फ यह
एचटीसी यू प्ले की स्पेसिफिकेशन
इसमें 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज, 16 मेगापिक्ल के रियर और फ्रंट कैमरे, 2500 एमएएच की बैटरी, 5.2 इंच की फुल एचडी स्क्रीन, गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन के साथ, ऑक्टाकोर मीडियाटेक हेलियो पी10 चिपसेट प्रोसेसर, हाइब्रिड सिम स्लॉट है लेकिन एफएम रेडियो नहीं है। इसके अलावा फोन में 4जी एलटीई, वीओएलटीई, जीपीएस/ ए-जीपीएस, ब्लूटूथ वी4.2, वाई-फाई 802.11एसी, एनएफसी और यूएसबी 2.0 टाइप सी सपोर्ट और 2500 एमएएच की बैटरी दी गई है।