माइक्रोमैक्स डुअल 5 की बिक्री आज से शुरू, इसमें हैं 13MP के दो रियर कैमरे

amarujala.com Written By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 10 Apr 2017 11:32 AM IST
micromax dual 5 smartphone to go sale in india today
माइक्रोमैक्स डुअल 5

    माइक्रोमैक्स के नए स्मार्टफोन डुअल 5 की बिक्री आज से इंडिया में शुरू होगी। फोन को कंपनी की वेबसाइट, फ्लिपकार्ट और ऑफलाइन रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। लॉन्चिंग के समय माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा ने बताया था कि डुअल 5 में मिलिट्री लेवल की EL5 सिक्योरिटी है। यह फोन देश का सबसे सुरक्षित फोन है। उन्होंने बताया कि यदि फोन से सिम कार्ड निकाला जाता है तो फोन पासवर्ड मांगेगा और कुछ ही पल में लॉक हो जाएगा। इसके अलावा 1 साल की रिप्लेसेमंट वारंटी भी फोन के साथ मिलेगा।

    माइक्रोमैक्स डुअल 5 की खासियत उसका 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है जो सॉफ्ट सेल्फी फ्लैश, अपर्चर एफ/2.0, जेस्चर कंट्रोल, जिफ मेकर और इंटीग्रेटेड स्मार्टब्यूटी के साथ आता है। कंपनी के दावे के मुताबिक यह फोन सेव स्विच टेक्नोलॉजी से लैस है जिससे यह फोन पूरी तरह से एंटी-थेफ्ट है। फिंगरप्रिंट सेंसर को लेकर कंपनी का दावा है कि फोन 0.2 सेकेंड में अनलॉक हो जाएगा। इसके अलावा फोन में पैनिक बटन भी दिया गया है

    इसमें 5.5 इंच की फुल एचडी अमोल्ड डिस्प्ले, 4 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज, 13 मेगापिक्सल का सोनी के 2 रियर कैमरे हैं जो 4K और 3डी वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। सेल्फी कैमरा भी 13 मेगापिक्सल का है। स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर, फोन के बैक में फिंगरप्रिंट सेंसर, 3,200 एमएएच की क्विक चार्जिंग सपोर्ट बैटरी है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि 10 मिनट की चार्जिंग में 4 घंटे तक का बैकअप मिलेगा। फोन की कीमत 24,999 रुपये है। फोन में 2 प्राइवेट और पब्लिक दो प्राफाइल सेटअप दिए गए हैं। फोन में एंड्रॉयड नूगट 7.0 है।

    और पढ़ें...