क्वॉलकॉम ने लॉन्च किया 660 और 630 चिपसेट, सस्ते स्मार्टफोन होंगे सुपरफास्ट

amarujala.com- Presented by : प्रदीप पाण्डेय
Tue, 09 May 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
Qualcomm Snapdragon 630 and Snapdragon 660 launched
Snapdragon 660

    चिपसेट निर्माता कंपनी क्वॉलकॉम ने दो नए चिपसेट को बाजार में उतार दिया है। इन दोनों चिपसेट के नाम स्नैपड्रैगन 660 और स्नैपड्रैगन 630 हैं। क्वॉलकॉम के मुताबिक इन चिपसेट को लॉन्च करने का मकसद बजट और सस्ते स्मार्टफोन को सुपरफास्ट और उनकी परफॉर्मेंस को बढ़ाना है। इन दोनों चिपसेट वाले स्मार्टफोन जून 2017 के बाद से बाजार में आने लगेंगे।

    ये भी पढ़ें - जल्द लॉन्च होगा 10 हजार एमएएच की बैटरी वाला यह स्मार्टफोन

    लॉन्चिंग के दौरान कंपनी ने बताया कि स्नैपड्रैगन पिछली सीरीज 653 का ही नया वेरियंट है। ये दोनों चिपसेट 14 नैनोमीटर प्रोसेसर पर आधारित हैं। इनमें एड्रेनो 512 जीपीयू ग्राफिक्स के लिए है। कंपनी के मुताबिक इन चिपसेट वाले स्मार्टफोन का परफॉर्मेंस में 30 प्रतिशत तक बढ़ोतरी होगी।

    विज्ञापन

    इन दोनों चिपसेट में X12 एलटीई मॉडम और ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी, क्विक चार्ज 4 सपोर्ट है। कंपनी के दावे के मुताबिक इन चिपसेट वाले स्मार्टफोन 5 मिनट की चार्जिंग में 5 घंटे की बैटरी बैकअप दे सकते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें - सैमसंग गैलेक्सी सी7 प्रो पर मिल रहा 2,000 रुपये का डिस्काउंट​

    क्या होगा खास ?

    इन चिपसेट वाले स्मार्टफोन के जरिए आप 20 मेगापिक्सल से लेकर 24 मेगापिक्सल तक कैमरे से फोटो क्लिक कर सकते हैं। साथ ही 4k वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर कते हैं। इसका मतलब साफ है कि आने वाले समय में आपको 10 हजार रुपये तक के फोन में भी 4k वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा और फुल एचडी डिस्प्ले मिलने वाली है। बता दें कि स्नैपड्रैगन 660 जहां क्वॉड एचडी 2K रिलॉल्यूशन वाले डिस्प्ले को सपोर्ट करेगा, वहीं स्नैपड्रैगन 630 फुल एचडी/QXGA के डिस्प्ले को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा फोन के नेटवर्क कनेक्टिविटी भी पहले से बेहतर होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें