एयरटेल ने एक साथ लांच किए 5 प्री-पेड प्लान, मिलेगा 128GB तक डाटा

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 19 Sep 2018 10:40 AM IST
विज्ञापन
Airtel Launched 5 Recharges for First Time Subscribers, Offers Up to 126GB Data
airtel

    एक लंबी चुप्पी के बाद एयरटेल ने एक साथ 5 नए प्री-पेड प्लान बाजार में पेश किए हैं। यहां गौर करने वाली बात यह है कि ये पांचों प्लान पहले रिचार्ज के लिए है यानि सिम कार्ड के साथ ही ये प्लान मिलेंगे। एयरटेल के इन प्लान्स की कीमत 178 रुपये से लेकर 559 रुपये तक है। इन सभी प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज डाटा भी मिलेगा तो आइए जानते हैं एयरटेल के इन सभी प्लान के बारे में विस्तार से।

    Airtel
    Airtel

    सबसे पहले 178 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें रोज 1GB 3G/4G डाटा मिलेगा और इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। इसके अलावा इस प्लान में रोज 100 मैसेज और अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग में कॉलिंग मिलेगी।

    airtel
    airtel

    वहीं 299 रुपये वाले प्लान में रोज 1.4 जीबी 4जी डाटा मिलेगा और इसके साथ भी रोज 100 मैसेज और अनलिमिटेड कॉलिंग भी मिलेगी। इस प्लान में भी रोमिंग में आउटगोइंग फ्री होगी और इसकी वैधता 28 दिनों की है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें