Honor का सस्ता फोन Honor Play 40C हुआ लॉन्च, जल्द भारत में भी होगी एंट्री
Honor Play 40C में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया है और सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, USB टाईप-सी पोर्ट, GPS और 3.5mm का ऑडियो जैक है। इसमें 5200mAh की बैटरी है। इसमें फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट सेंसर है।

विस्तार
ऑनर ने अपने नए फोन Honor Play 40C को चीन में लॉन्च कर दिया है। Honor Play 40C को तीन कलर वेरियंट में पेश किया गया है। इसके अलावा ऑनर के इस फोन में स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। Honor Play 40C में 6.56 इंच की LCD डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है।
Honor Play 40C के 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 899 चीनी युआन यानी करीब 10,300 रुपये है। फोन के साथ 5 जीबी तक वर्चुअल रैम भी मिलेगी। फोन को मैजिक नाइट ब्लैक, इंक जेड ग्रीन और स्काई ब्लू कलर में लॉन्च किया गया है। भारतीय बाजार में इस फोन की लॉन्चिंग इस साल के अंत तक हो सकती है। Honor भारत में वापसी की तैयारी कर रही है।
Honor Play 40C में एंड्रॉयड 13 आधारित MagicOS 7.1 मिलता है। इसके अलावा इसमें 6.56 इंच की LCD डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। Honor Play 40C में स्नैपड्रैगन 480 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज और ग्राफिक्स के लिए Adreno 619 है।
- 16GB रैम वाले सबसे सस्ते फोन की पहली सेल आज, मिलेगी IP53 की रेटिंग
- iPhone में स्टैंडबाय मोड ऐसे करें सेट, जानें सबसे आसान तरीका
- Meta पर सख्त कार्रवाई: सुरक्षा उल्लंघन मामले में हर दिन देना होगा 82 लाख रुपये का जुर्माना
- Apple Watch Ultra: 3D प्रिंटिंग से बनाएं जाएंगे एपल वॉच अल्ट्रा 2023 के पार्ट्स, जानें कब होगी लॉन्च