हॉनर नोट 10 हुआ लॉन्च, एमोलेड डिस्प्ले के साथ मिलेगा जीपीयू टर्बो प्रोसेसर

हुवावे के ब्रांड हॉनर ने अपना नया स्मार्टफोन हॉनर नोट 10 (Honor Note 10) को घरेलू बाजार चीन में लॉन्च कर दिया है। इस फोन के फीचर की बात करें तो इसमें जीपीयू टर्बो चार्जिंग और कंपनी का एमोलेड डिस्प्ले है, हालांकि डिस्प्ले 6.95 इंच की जिससे कुछ लोगों को परेशानी हो सकती है।
हुवावे नोट 10 की की स्पेसिफिकेशन
फोन में 6.95 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2220x1080 पिक्सल है और आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है, हालांकि आजकल ट्रेंड में चल रहे नॉच डिस्प्ले को इस फोन में नहीं दिया है। इसके अलावा फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.1, हाइसिलिकन किरिन 970 प्रोसेसर, 6 जीबी व 8 जीबी रैम और 64 जीबी व 128 जीबी की स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।
हॉनर नोट 10 का कैमरा
फोन में डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक लेंस 24 मेगापिक्सल और दूसरा 16 मेगापिक्सल का है। वहीं फ्रंट कैमरा 13 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरे में आर्टिफिशियल इमेज स्टेबलाइजेशन दिया गया है। साथ ही दोनों कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट भी मिलेगी। फ्रंट कैमरे में फेस अनलॉक भी दिया गया है।
हॉनर नोट 10 की कनेक्टिविटी
फोन में 4G LTE,वाई-फाई, ब्लूटूथ, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप-सी और टाइप-सी ही हेडफोन जैक है। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है और 5000mAh की बैटरी दी गई है।
हॉनर नोट 10 की कीमत
कीमत की बात करें तो इसके 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,799 चीनी युआन यानि करीब 28,100 रुपये, 6GB रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 3,199 चीनी युआन यानि करीब 32,100 रुपये और 8GB रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 3,599 चीनी युआन यानि करीब 36,100 रुपये है। यह फोन चीन में नेमली मिडनाइट ब्लैक, फैंटम ब्लू और लिली व्हाइट कलर वेरियंट में मिलेगा। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की अभी कोई खबर नहीं है।