Honor 9x जल्द स्मार्टफोन बाजार में देगा दस्तक, मिलेंगे खास फीचर्स

टेक कंपनी ऑनर (Honor) जल्द लेटेस्ट स्मार्टफोन 9एक्स (Honor 9x) को ग्लोबल लेवल पर लॉन्च करने की वाली है। यूजर्स को इस अगामी फोन में कैमरा, प्रोसेसर और एचडी डिसप्ले जैसे लेटेस्ट फीचर्स मिलेंगे। इतना ही नहीं कंपनी इस फोन के साथ मैजिक वॉच 2 को भी उतारेगी। वहीं, इससे पहले ऑनर ने भारत समेत कई देशों में 8एक्स स्मार्टफोन को पेश किया था, जिसको लोगों ने बहुत पसंद किया था। हालांकि, अब तक कंपनी की ओर से ऑनर 9एक्स को लेकर ऑफिशियल जानकारी नहीं दी गई है। तो चलिए जानते हैं ऑनर 9एक्स की संभावित कीमत और स्पेसिफिकेशन के बारे में...
लीक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस फोन में 6.59 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले देगी, जिसमें नॉच मौजूद नहीं होगा। इसके अलावा यूजर्स को इस डिवाइस में किरिन 710 प्रोसेसर का सपोर्ट मिल सकती है। कैमरे की बात करें तो इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, जिसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर मौजूद होंगे। लेकिन अब तक फ्रंट कैमरा की जानकारी नहीं मिली है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस अगामी स्मार्टफोन की कीमत बजट रेंज में ही रखेगी। हालांकि, ऑनर 9एक्स की असल कीमत और स्पेसिफिकेशन की जानकारी लॉन्चिंग के बाद ही मिलेगी।
आपको बता दें कि कंपनी ने इस फोन को बीते वर्ष लॉन्च किया था। तब इस फोन की बंपर सेल हुई थी। फीचर्स की बात करें तो इसमें 5.5 इंच की फुल एचडी प्लस नॉच डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल और आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है।
इसके अलावा फोन में किरिन 710 प्रोसेसर, गेमिंग के लिए जीपीयू टर्बो, 4 जीबी व 6 जीबी रैम तथा 64 जीबी व 128 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी जिसे 400 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा। यह फोन 4 जीबी रैम व 64 जीबी स्टोरेज, 6 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। फोन की बॉडी ग्लास की है। फोन में एक साथ दो सिम कार्ड और एक मेमोरी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकेगा।