100 मेगापिक्सल कैमरे के साथ Honor 90 Lite Pro स्मार्टफोन हुआ लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 21 Jun 2023 10:11 AM IST
सार

Honor 90 Lite Pro में 5G, 4G, डुअल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ 5.3, NFC, GPS, OTG और USB Type-C पोर्ट है। इसमें 3.5mm का हेडफोन जैक और 4500mAh की बैटरी है जिसके साथ 35W की चार्जिंग का सपोर्ट है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है।

विज्ञापन
Honor 90 Lite launched With 100 Megapixel Camera Price and Specifications
Honor 90 Lite Pro - फोटो : Honor

    विस्तार

    चाइनीज ब्रांड ऑनर ने यूरोप में अपने नए फोन Honor 90 Lite Pro को लॉन्च कर दिया है। Honor की भारत में भी जल्द वापसी होने वाली है। Honor 90 Lite Pro को मीडियाटेक Dimensity 6020 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। Honor 90 Lite Pro में 6.7 इंच की LTPS LCD डिस्प्ले दी गई है। Honor 90 Lite Pro के साथ एंड्रॉयड 13 दिया गया है।

    Honor 90 Lite के 8 जीबी रैम के साथ 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 249.99 यूरो यानी करीब 26,210 रुपये है। Honor 90 Lite Pro को ब्रिटेन में कंपनी की साइट से मिडनाइट ब्लैक, टाइटेनियम सिल्वर और सियान लेक कलर में खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन

    Honor 90 Lite में एंड्रॉयड 13 के साथ MagicOS 7.1 है। इसके अलावा इसमें डुअल सिम के साथ 6.7 इंच की फुल एचडी प्लस LTPS LCD डिस्प्ले है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसमें मीडियाटेक Dimensity 6020 प्रोसेसर है जिसके साथ 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें