Noise ने कॉलिंग फीचर के साथ लॉन्च की सस्ती स्मार्टवॉच, मिलेगा लेदर स्ट्रैप
NoiseFit Crew Pro में 1.4 इंच की HD एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 240x240 पिक्सल है। इसमें दो बटन भी दिए गए हैं। NoiseFit Crew Pro के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग है जो कि True Sync सपोर्ट के साथ आता है। NoiseFit Crew Pro से ही आप डॉयरेक्ट कॉल कर सकेंगे और फोन रिसीव कर सकेंगे।

विस्तार
घरेलू कंपनी Noise ने अपन नई स्मार्टवॉच NoiseFit Crew Pro को लॉन्च कर दिया है। NoiseFit Crew Pro को तीन कलर्स और ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ पेश किया गया है। NoiseFit Crew Pro में 1.4 इंच की डिस्प्ले दी गई है जिसके साथ Tru Sync का भी सपोर्ट है। NoiseFit Crew Pro में 100 वॉच फेसेज और कई सारे हेल्थ फीचर्स दिए गए हैं।
NoiseFit Crew Pro की कीमत 2,199 रुपये रखी गई है। इसे कंपनी की साइट और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है। NoiseFit Crew Pro को क्लासिक ब्लैक (लेदर), क्लासिक ब्राउन लेदर और जेट ब्लैक कलर के अलावा क्लासिक ब्लू और सिल्वर ग्रे कलर में पेश किया गया है।
NoiseFit Crew Pro में 1.4 इंच की HD एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 240x240 पिक्सल है। इसमें दो बटन भी दिए गए हैं। NoiseFit Crew Pro के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग है जो कि True Sync सपोर्ट के साथ आता है। NoiseFit Crew Pro से ही आप डॉयरेक्ट कॉल कर सकेंगे और फोन रिसीव कर सकेंगे। वॉच में 10 कॉन्टेक्ट को सेव किया जा सकता है। इसमें ब्लूटूथ 5.3 की कनेक्टिविटी मिलती है।
- Google: भारत में पिक्सल स्मार्टफोन का उत्पादन करेगी गूगल, लावा इंटरनेशनल और Bharat FIH से चल रही है बातचीत
- Tesla साइंस सेंटर के सहयोग से लॉन्च हुआ यह स्पेशल एडिशन फोन, जानें इसकी कीमत और खासियत
- Delhi Metro: अब QR कोड से भी ले सकेंगे मेट्रो टिकट!
- WhatsApp: अनजान नंबर से आने वाली कॉल अपने आप हो जाएंगी साइलेंट, जारी हुआ नया फीचर