Tesla साइंस सेंटर के सहयोग से लॉन्च हुआ यह स्पेशल एडिशन फोन, जानें इसकी कीमत और खासियत
Infinix Note 30 Pro स्मार्टफोन निकोला टेस्ला-थीम वाले गिफ्ट बॉक्स के साथ एक नए सिंगल वेरिएबल गोल्ड शेड में आता है। इसके साथ 15W क्यूई-वायरलेस चार्जर का भी सपोर्ट है।

विस्तार
Infinix ने अपने Note 30 Pro सीरीज में एक नया स्पेशल वेरियंट फोन शामिल कर दिया है, जो पिछले महीने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हुआ था। न्यूयॉर्क में वार्डनक्लिफ में टेस्ला साइंस सेंटर के साथ स्मार्टफोन निर्माता के सहयोग को सेलिब्रेट करने के लिए लिमिटेड एडिशन वेरियंट इंफिनिक्स नोट 30 प्रो को लॉन्च किया गया है। स्मार्टफोन निकोला टेस्ला-थीम वाले गिफ्ट बॉक्स के साथ एक नए सिंगल वेरिएबल गोल्ड शेड में आता है। चलिए जानते हैं इसकी खासियत के बारे में...
Infinix वेबसाइट पर शेयर की गई जानकारी के अनुसार, नया लिमिटेड एडिशन Infinix Note 30 Pro एक निकोला टेस्ला-थीम वाले बॉक्स में आता है जिसमें एक वेरिएबल गोल्ड कलरवे में स्मार्टफोन, एक 68W चार्जर, एक 15W क्यूई-वायरलेस चार्जर और एक निकोला टेस्ला ब्रांडिंग के साथ सिलिकॉन बैक कवर शामिल है। हालांकि, लिमिटेड एडिशन Infinix Note 30 Pro की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
Infinix Note 30 Pro लिमिटेड एडिशन के बेसिक स्पेसिफिकेशन और फीचर्स पिछले महीने लॉन्च हुए स्मार्टफोन के समान ही होने की उम्मीद है। फोन में 6.78 इंच का फुल-एचडी+ आईपीएस एलटीपीएस डिस्प्ले है, जो (1,080x2,460 पिक्सल) रिजॉल्यूशन, 120 हर्ट्ज डायनामिक
- Delhi Metro: अब QR कोड से भी ले सकेंगे मेट्रो टिकट!
- WhatsApp: अनजान नंबर से आने वाली कॉल अपने आप हो जाएंगी साइलेंट, जारी हुआ नया फीचर
- Asus A5 ऑल-इन-वन डेस्कटॉप भारत में हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
- AI translation: एक क्लिक में होगा 5000 साल पुरानी लेखन प्रणाली का अनुवाद, गूगल ट्रांसलेट जैसा Ai टूल करेगा मदद