10,999 रुपये में 4 कैमरे वाले इस फोन में भी काम करेगा फेस अनलॉक, अपडेट जारी

टेक डेस्क, अमर उजाला
Thu, 22 Feb 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
Honor 9 Lite Starts Getting Face Unlock Feature via OTA Update
Honor 9 Lite

    पिछले साल तक स्मार्टफोन में फिंगरप्रिंट सेंसर का ट्रेंड था और अब यही ट्रेंड फेस अनलॉक फीचर की ओर मूव कर रहा है। अब तो 10-15 हजार रुपये वाले स्मार्टफोन में भी फेस आईडी मिलने लगी है। इसी साल भारत में लॉन्च हुए हॉनर के Honor 9 Lite के लिए नया अपडेट जारी किया है जिसके बाद हॉनर 9 लाइट के यूजर्स भी फेस अनलॉक फीचर का आनंद ले सकेंगे और कैमरे के सामने चेहर देखकर फोन को अनलॉक कर सकेंगे। सभी यूजर्स को यह अपडेट 5 मार्च 2018 तक मिल जाएगा। साथ ही आप फोन की सेटिंग्स में System updates चेक कर सकते हैं।

    हॉनर 9 लाइट की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Honor 9 Lite
    Honor 9 Lite

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड 8.0 ओरियो, 5.65 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। वहीं इस फोन में कंपनी का हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर है। यह फोन 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में मिलेगा। फोन के स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 2 रियर और 2 फ्रंट कैमरे हैं। रियर पैनल पर 13+2 मेगापिक्सल और फ्रंट में भी 13+2 मेगापिक्सल के कैमरे हैं। कैमरे में 3डी ब्यूटी, बोकेह इफेक्ट (बैकग्राउंड), पैनोरमा जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा फोन में 3000 एममएएच की बैटरी, 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, जीपीएस और 3.5 एमएम का ऑडियो जैक है। भारत में इस फोन की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें