आज भारत में लॉन्च होंगे Google Home, Home Mini, ऐसे देखें लाइव

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 10 Apr 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
Google Home, Home Mini set to launch in India today, Here know how to watch live
Google Home

    Google आज यानी 10 अप्रैल 2018 को भारत में अपना गूगल होम और गूगल होम मिनी स्मार्ट स्पीकर लॉन्च करने जा रहा है। दोनों स्मार्ट स्पीकर की लॉन्चिंग मंगलवार को दोपहर 2 बजे होगी। लाइव इवेंट को फ्लिपकार्ट पर देखा जा सकेगा और ये दोनों स्पीकर्स फ्लिपकार्ट पर एक्सक्लूसिव तौर पर मिलेंगे। गूगल होम मिनी और गूगल होम के प्रमोशन के लिए गूगल#MakeGoogleDoItका इस्तेमाल कर रहा है यानाी ये दोनों स्पीकर्स आपकी जरूरत के अधिकतर काम करने में सक्षम हैं।

    बता दें कि इससे पहले अमेजॉन अपने 3 स्मार्ट स्पीकर भारत में पेश कर चुका है जिनमें Echo, Echo Dot और Echo Plus शामिल हैं। गौरतलब है कि गूगल ने गूगल होम को 2016 में पेश किया था। गूगल में भी उसी तरह का गूगल असिस्टेंट है जिस प्रकार अमेजॉन इको में एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट का सपोर्ट है।

    विज्ञापन

    For all things great and small, just use the #GoogleAssistant to make a call. #MakeGoogleDoIt pic.twitter.com/zgX2KfsSWq — Google India (@GoogleIndia) April 9, 2018

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    गूगल होम स्पीकर के साथ अपनी आवाज को रिकॉग्नाइज करके उसे कमांड दे सकते हैं। गूगल असिस्टेंट आपको उन सवालों के भी जवाब दे सकता है जिसके लिए आप गूगल सर्च की मदद लेते हैं। गूगल होम तो बड़े कमरे के लिए है लेकिन गूगल होम मिनी स्पीकर एक छोटे से कमरे के लिए ही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें