Honor 9 Lite हुआ लॉन्च, इसमें हैं 4 कैमरे, जानें कीमत और खासियत

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 22 Dec 2017 11:53 AM IST
विज्ञापन
Honor 9 Lite launched in China, Know price and specifications
Honor 9 Lite

    Huawei के ब्रांड Honor ने गुरुवार को अपने घरेलू बाजार में Honor 9 Lite लॉन्च किया है। इस फोन के खासियत इसमें दी गई 5.65 इंच की 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली IPS डिस्प्ले और 4 कैमरे हैं। साथ ही इस फोन को एंड्रॉयड ओरियो 8.0 के साथ लॉन्च किया गया है। फोन की बिक्री 26 दिसंबर से चीन मे होगी। हालांकि भारत में यह फोन कब आएगा फिलहाल इसकी कोई जानकारी नहीं है।

    Honor 9 Lite कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Honor 9 Lite
    Honor 9 Lite

    इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 5.65 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले, हुवावे हाईसिलिकन किरिन 659 प्रोसेसर, 3 जीबी/4 जीबी रैम और 32जीबी/64जीबी की स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 4 कैमरे हैं जिनमें 2 रियर पैनल पर और दो कैमरे फ्रंट पैनल पर हैं।

    विज्ञापन

    रियर में एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का है। फ्रंट पर भी ऐसे ही कैमरे हैं। रियर कैमरे के साथ एलईडी फ्लैश लाइट भी है। इसके अलावा फोन में 4G VoLTE, Wi-Fi 802.11 b/g/n, ब्लूटूथ, GPS/A-GPS, 3.5mm ऑडियो जैक और माइक्रो यूएसबी है। फोन में 3000mAh की बैटरी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः साल 2017 के 7 स्मार्टफोन जिन्होंने दुनिया को बनाया दीवाना

    हॉनर 9 लाइट के 3 जीबी रैम/32 जीबी वाले वेरियंट की कीमत 1,199 चीनी युआन यानी करीब 11,700 रुपये, 4जीबी रैम/32जीबी स्टोरेज वेरियंट की 1,499 चीनी युआन यानी करीब 14,600 रुपये और 4जीबी रैम/64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 1,799 चीनी युआन यानी करीब 17,500 रुपये में खरीदा जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें