साल 2017 के 7 स्मार्टफोन जिन्होंने दुनिया को बनाया दीवाना

iPhone X: अगर पैसों की दिक्कत नहीं है तो
एप्पल का 10वां आईफोन x साल 2017 का सबसे दमदार फोन है लेकिन यह फोन उन लोगों के लिए है जो आर्थिक समस्या से नहीं जूझ रहे हैं। एप्पल iPhone X के 64 जीबी वेरियंट की भारत में कीमत 89,000 रुपये और 256GB वेरियंट की कीमत 1,02,000 रुपये है। आईफोन X में डिस्प्ले- 5.8 इंच की है। इसमें रैम- 3GB, स्टोरेज- 64/256GB, प्रोसेसर- A11, रियर कैमरा- 12 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप, फ्रंट कैमरा- 7 मेगापिक्सल, बैटरी- 21 घंटे का टॉकटाइम, वायरलेस चार्जिंग और फेशियल रिकॉग्निशन दिया गया है।
Samsung Galaxy Note 8 : बड़ी डिस्प्ले में शानदार

अगर आप बड़ी स्क्रीन वाला फोन पसंद करते हैं तो सैमसंग गैलेक्सी नोट 8 से बढ़िया कोई फोन नहीं है। इस फोन डुअल-सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड 7.1.1 नूगट, 6.3 इंच की क्वॉडएचडी+ सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। बता दें कि इस फोन में डिस्प्ले डिफॉल्ट रूप से फुलएचडी+ रहता है लेकिन इसे क्वॉडएचडी+ में सेटिंग से बदला जा सकता है। इस फोन में सैमसंग का एक्सीनॉस 8895 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें रियर पर 12 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन को सपोर्ट करते हैं। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का दिया गया है। फोन में 3300mAh की बैटरी दी गई है। इसके अलावा फोन में 4जी वीओएलटीई, डुअल-बैंड, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0,यूएसबी टाइप-सी, एनफएफसी जैसे फीचर्स हैं। फोन की कीमत 64,900 रुपये है।
Samsung Galaxy S8 : आईफोन लवर के लिए बेस्ट स्मार्टफोन

अगर आप आईफोन को पसंद करते हैं लेकिन कीमत ज्यादा होने के कारण नहीं खरीद पा रहे हैं तो आप सैमसंग गैलेक्सी एस8 खरीद सकते हैं। इस फोन में 5.8 इंच की क्वॉडएचडी 1440x2960 पिक्सल रिजॉल्यूशन वाली सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 12 मेगापिक्सल का 'डुअल पिक्सल सेंसर' वाला रियर कैमरा, 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा जिसका फ्रंट अपर्चर f/1.7 है। एंड्रॉयड नूगट 7.0, प्रोसेसर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835, रैम 4 जीबी और 64 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक स्टोरेज बढ़ा सकते हैं। फोन में 3000 एमएएच बैटरी है और फोन की कीमत 53,900 रुपये है। यह फोन फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है।
iPhone 8 Plus : एप्पल लवर्स के लिए शानदार फोन

शानदार डिस्प्ले और दमदार कैमरा के साथ Apple iPhone 8 Plus एप्पल लवर्स की पहली पसंद हो सकता है। इस फोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 5.5 इंच की डिस्प्ले, 3GB रैम, 64/256GB स्टोरेज, A11 प्रोसेसर, 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा, 7 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा, 21 घंटे का बैटरी बैकअप, वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है। फोन के 64 जीबी वेरियंट की कीमत 73,000 रुपये और 256 जीबी वेरियंट की कीमत 86,000 रुपये है।
Pixel 2 XL: एंड्रॉयड लवर्स के लिए दमदार स्मार्टफोन

एक एंड्रॉयड लवर्स के लिए गूगल के पिक्सल 2 एक्सएल से बढ़िया कोई फोन नहीं है। इस फोन में पतले बेजल वाला 6 इंच का कर्व्ड क्वॉडएचडी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। इसमें क्वॉलकॉम स्नैपड्रगैन 835 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज और 3520 एमएएच की बैटरी है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें एफ/1.8 अपर्चर वाला 12.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो ऑप्टिकल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबलाइजेशन से लैस है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/2.4 है। Google Pixel 2 XL के 64GB वेरियंट की कीमत 73,000 रुपये और इसके 128GB वेरियंट की कीमत 83,000 रुपये है।
OnePlus 5t : कम कीमत में एप्पल, सैमसंग और गूगल को टक्कर

कम कीमत में बेहतर स्मार्टफोन चाहते हैं तो वनप्लस 5टी आपके लिए सर्वश्रेष्ठ फोन है। इस फोन में 6.01 इंच की फुल HD+ बेजलेस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। फोन में एंड्रॉयड 7.1.1 नूगट, डुअल सिम सपोर्ट और फेस अनलॉक फीचर है जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि फोन 0.4 सेकेंड में अनलॉक हो सकता है, हालांकि कंपनी ने यह भी साफ किया है कि पेमेंट जैसे काम के लिए फेसलक काम नहीं करेगा। वहीं फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर है।
फोन को 6GB और 8GB रैम तथा 64 जीबी और 128 जीबी स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया गया है। फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें प्राइमरी कैमरा 16 मेगापिक्सल का है। फ्रंट कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। रियर कैमरे से 4k वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। फोन में 3300 एमएएच की बैटरी है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। OnePlus 5T के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 32,999 रुपये और 8 जीबी रैम एवं 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 37,999 रुपये है।
LG V30 : म्यूजिक लवर्स के लिए बेस्ट स्मार्टफोन

अगर आप म्यूजिक के शौकीन हैं तो LG V30 आपके लिए शानदार फोन है। इस फोन में 6 इंच की फुल विजन ओलेड क्वॉडएचडी डिस्प्ले है। फोन में एंड्रॉयड 7.1.2, क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 64 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे 2टीबी तक बढ़ाया जा सकता है। इसमें डिजिटल टू ऑडियो कन्वर्टर दिया गया है जो आपको शानदार ऑडियो का अहसास देगा। फोन में 3300mAh की बैटरी है जो क्विक चार्जिंग 3.0 को सपोर्ट करती है। वहीं कनेक्टिविटी की बात करें तो इसमें 4G LTE, Wi-Fi (802.11a/b/g/n/ac), Bluetooth v5.0 with BLE, NFC और USB Type-C 2.0 सपोर्ट दिया गया है। फोन ब्लैक, सिल्वर, ब्लू और वॉयलेट कलर वेरियंट में मिलेगा। वहीं फोन में वॉयस रिकॉग्निशन और फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। फोन में गेम के लिए 3डी सपोर्ट भी है। यह फोन अभी भारत में लॉन्च नहीं हुआ है।