Asus ने गेम लवर्स के लिए भारत में लॉन्च किए दो गेमिंग लैपटॉप
विज्ञापन

आसूस ने भारतीय गेम लवर्स के लिए भारत में रिपब्लिक ऑफ गेमर्स (ROG) सीरीज के तहत दो लैपटॉप लॉन्च किए हैं जिनमें आरओजी स्ट्रिक्स स्कार और हीरो एडिशन शामिल हैं। इनकी शुरुआती कीमत 92,990 रुपये है।
वहीं कंपनी ने एक और गेमिंग लैपटॉप Asus Gaming FX503 पेश किया है जिसकी शुरुआती कीमत 69,990 रुपये है। आरओजी स्ट्रिक्स स्कार में डेस्कटॉ स्टाइल में कीबोर्ड लेआउट दिया गया है। इसके अलावा इसमें इंटेल कोर i7 प्रोसेसर और Nvidia GeForce GTX 1070 सीरीज का ग्राफिक्स कार्ड है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः कंप्यूटर इस्तेमाल करते हैं तो ये 7 शॉर्टकट आपको पता होने ही चाहिए
यह लैपटॉप विंडोज 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। वहीं इसमें 12 वोल्ट का फैल भी है जो लैपटॉप को गर्म नहीं होने देगा। Asus Gaming FX503 की बात करें तो इसमें इंटेल का i7 प्रोसेसर और Nvidia का GeForce GTX 1050 ग्राफिक्स है। इसमें कूलिंग के लिए डुअल फैन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन