4 कैमरे वाले Honor 9 Lite की सेल आज, कीमत 10,999 रुपये से शुरू

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 06 Mar 2018 11:25 AM IST
विज्ञापन
Honor 9 Lite  goes to sale in India via Flipkart with 4 Cameras
Honor 9 Lite

    हाल ही में भारत में लॉन्च हुए हॉनर के Honor 9 Lite  की आज एक बार फिर सेल है। फोन को फ्लिपकार्ट से दोपहर 12 बजे खरीदा जा सकेगा। बता दें कि इस फोन के लिए कंपनी ने नया अपडेट जारी किया है जिसके बाद हॉनर 9 लाइट के यूजर्स भी फेस अनलॉक फीचर का आनंद ले सकेंगे और कैमरे के सामने चेहरा देखकर फोन को अनलॉक कर सकेंगे। इस फोन के खासियत की बात करें तो इसमें 4 कैमरे हैं।

    हॉनर 9 लाइट की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Honor 9 Lite
    Honor 9 Lite

    Honor 9 lite Flipkart sale - इस फोन में डुअल सिम सपोर्ट, एंड्रॉयड 8.0 ओरियो, 5.65 इंच की फुलएचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। वहीं इस फोन में कंपनी का हाईसिलिकॉन किरिन 659 प्रोसेसर है। यह फोन 3 जीबी रैम, 32 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज के वेरियंट में मिलेगा। फोन के स्टोरेज को 256 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें 2 रियर और 2 फ्रंट कैमरे हैं। रियर पैनल पर 13+2 मेगापिक्सल और फ्रंट में भी 13+2 मेगापिक्सल के कैमरे हैं। कैमरे में 3डी ब्यूटी, बोकेह इफेक्ट (बैकग्राउंड), पैनोरमा जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा फोन में 3000 एममएएच की बैटरी, 4जी वीओएलटीई, ब्लूटूथ, जीपीएस और 3.5 एमएम का ऑडियो जैक है। भारत में इस फोन की शुरुआती कीमत 10,999 रुपये है। इसके 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट की कीमत 14,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें