सैमसंग गैलेक्सी एस9, गैलेक्सी एस9 प्लस आज भारत में होंगे लॉन्च, ऐसे देखें लाइव

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 06 Mar 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
Samsung Galaxy S9, Galaxy S9 Plus set to Launch in India
Samsung Galaxy S9 and Galaxy S9 plus

    Samsung आज यानी 6 मार्च 2018 को भारत में Galaxy S9 और Galaxy S9+ लॉन्च करेगा। सैमसंग गैलेक्सी एस9 और गैलेक्सी एस9 प्लस की लॉन्चिंग मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में होगी। बता दें कि इन दोनों फोन को सैमसंग ने 25 मार्च को बर्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले पेश किया था। दोनों फोन की बुकिंग भी सैमसंग के स्टोर और एयरटेल की वेबसाइट से हो रही है।

    सैमसंग गैलेक्सी एस9 की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy S9
    Samsung Galaxy S9

    गैलेक्सी एस9 में 5.8 इंच की क्वॉडएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका आसपेक्ट रेशियो 18.5:9 है। वहीं फोन में 4 जीबी रैम, 64/256 जीबी की स्टोरेज और 3000mAh की बैटरी है। फोन में 12 मेगापिक्सल का सुपर स्पीड डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, आइरिस स्कैनर और फेशियल रिकॉग्निशन भी है।

    विज्ञापन

    सैमसंग गैलेक्सी एस9 प्लस की स्पेसिफिकेशन

    Samsung Galaxy S9, S9+ Airtel Online Store
    Samsung Galaxy S9, S9+ Airtel Online Store

    गैलेक्सी एस9 प्लस में 6.2 इंच की क्वॉडएचडी सुपर एमोलेड डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18.5:9 है। वहीं फोन में 6 जीबी रैम, 64/256GB स्टोरेज और 3500mAh की बैटरी है। फोन में 12 मेगापिक्सल का सुपर स्पीड डुअल रियर कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, आइरिस स्कैनर और फेशियल रिकॉग्निशन भी है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वैसे को कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अभी दोनों फोन की कीमतों का खुलासा नहीं किया है लेकिन ट्विटर यूजर संजय बाफना के एक ट्वीट के मुताबिक सैमसंग गैलेक्सी एस9 के (64GB) वेरियंट की कीमत 62,500 और 256GB वेरियंट की कीमत 71,000 रुपये होगी। वहीं गैलेक्सी एस9+ के 64GB मॉडल की कीमत 70,000 रुपये और 256GB वेरियंट की कीमत 79,000 रुपये होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें