हॉनर 8 प्रो भारत में हु्आ लॉन्च, इसमें है 6GB रैम और 128GB स्टोरेज

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 06 Jul 2017 04:00 PM IST
विज्ञापन
honor 8 pro launched in india at rs 29999
Honor 8 Pro

    हुवावे टर्मिनल का ब्रांड हॉनर ने भारत में अपना नया हॉनर 8 प्रो लॉन्च कर दिया है। फोन की बिक्री अमेजॉन इंडिया से एक्सक्लूसिवल तौर पर होगी। फोन की बिक्री अमेजॉन पर प्राइम डे में 10 जुलाई को शाम 6 बजे से होगी।

    विज्ञापन

    यह सेल केवल प्राइम मेंबर्स के लिए होगी, इसके बाद 13 जुलाई को फोन फ्लैश सेल में बिकेगा। फोन के साथ वोडाफोन इंडिया की तरफ से 45 जीबी डाटा मिलेगा. इसके अलावा एचटीएपशी बैंक के क्रेडिट और डेबिट कार्ड से फोन खरीदने पर 15 फीसदी का कैशबैक मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    हॉनर 8 प्रो की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Honor 8 Pro
    Honor 8 Pro

    इस फोन के स्पेसिफिकेश की बात करें तो इसमें 12 मेगापिक्सल के दो रियर कैमरा हैं जिनका अपर्चर f/2.2 है। कैमरे में लेजर ऑटोफोकस फीचर भी दिया गया है। वहीं फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। फोन एंड्रॉयड नूगट 7.0 पर चलता है। इसके अलावा फोन में 5.7 इंच की क्वॉडएचडी डिस्प्ले, किरिन 960 प्रोसेसर, 6 जीबी रैम, 128 जीबी की स्टोरेज और 4000 एमएएच की बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4G LTE, वाई-फाई, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ब्लूटूथ 4.2 और एनएफसी दिए गए हैं। फोन की कीमत 29,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें