Rs. 2,000 से कम कीमत वाले 5 शानदार ब्लूटूथ इयरफोन, खरीदने से पहले देखें लिस्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 21 Nov 2019 06:07 PM IST
विज्ञापन
best Bluetooth headset with mic in india under rs 2000
Bluetooth earphone - फोटो : amar ujala

    बाजार में स्मार्टफोन की कई एक्सेसरीज मौजूद हैं, जिनका लोग जमकर इस्तेमाल करते हैं। इन एक्सेसरीज में ब्लूटूथ इयरफोन काफी लोकप्रिय हैं। इनके साथ अच्छी बात यह है कि ब्लूटूथ इयरफोन अब सस्ते भी मिल रहे हैं और इनकी क्वालिटी भी बढ़िया मिल रही है। ब्लूटूथ इयरफोन की खास बात यह है कि बिना फोन को छुए आप किसी का कॉल रिसीव कर सकते हैं तो यदि आप भी ब्लूटूथ इयरफोन या नेकबैंड खरीदने की सोच रहे हैं लेकिन तय नहीं कर पा रहे हैं कि कौन-सा खरीदें तो यह खबर आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको कुछ चुनिंदा ब्लूटूथ वाले इयरफोन के बारे में बताएंगे, जिनकी कीमत दो हजार रुपये से कम है। तो आइए देखते हैं पूरी लिस्ट...

    NU Republic Enrgy Bluetooth Headset
    NU Republic Enrgy Bluetooth Headset - फोटो : amar ujala

    NU Republic Enrgy Bluetooth Headset

    अगर आप अपने लिए कम कीमत वाले इयरफोन खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो आप न्यू रिपब्लिक ब्लूटूथ हेडसेट को चुन सकते है। कंपनी ने इस इयरफोन की कीमत 1,299 रुपये रखी है। फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इस डिवाइस में ब्लूटूथ 4.1 वर्जन दिया है। साथ ही आपको को इस इयरफोन में 150 एमएएच की बैटरी मिलेगी। कंपनी ने दावा किया है कि यह सिंगल चार्ज में लगातार 12 घंटे तक काम करेगा। वहीं, आप इस वायर लेस इयरफोन से बेहतर साउंड क्वालिटी के साथ गानें सुन सकेंगे।

    PTron Zap
    PTron Zap - फोटो : amar ujala

    PTron Zap

    पीट्रोन जाप इयरफोन की सबसे खास बात इसकी बैटरी है। इसकी बैटरी आपको 20 घंटे तक का बैकअप देती है। इसका रिव्यू आप यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं। इसकी कीमत अमेजन पर 1,449 रुपये है। इसकी आवाज भी अच्छी है और बिल्ड क्वालिटी भी। इसमें आपको डुअल कनेक्टिविटी मिलेगी, ऐसे में आप फोन पर आराम से बात कर सकेंगे। इसके वाटर और डस्टप्रूफ के लिए IPX4 रेटिंग मिली है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें