OPPO A5s की कीमत में हुई कटौती, नई कीमत हुई 8,990 रुपये

OPPO ने अपने स्मार्टफोन OPPO A5s की कीमत में कटौती की घोषणा की है। OPPO A5s के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत में कटौती हुई है जो कि ऑफलाइन और ऑफलाइन दोनों स्टोर के लिए है। वहीं अमेजन पर इस फोन को नई कीमत के साथ लिस्ट कर दिया गया है, लेकिन खबर लिखे जाने तक फ्लिपकार्ट ने साइट को अपडेट नहीं किया था।

OPPO A5s की नई कीमत
कटौती के बाद OPPO A5s के 3 जीबी रैम वेरियंट को 8,990 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि पहले इसकी कीमत 9,990 रुपये थी। बता दें कि कुछ दिन पहले ही वहीं Oppo A5s के 2 जीबी रैम वेरियंट की कीमत में कमी हुई थी।

Oppo A5s की स्पेसिफिकेशन
OPPO A5s में 6.2 इंच का HD+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है और पिक्सल रिजॉल्यूशन 1520x720 है। फोटोग्राफी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का दूसरा सेंसर दिया है। जबकि सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है। इस फोन में MediaTek Helio P35 ऑक्टाकोर प्रोसेसर लगा है।