Honor 10 Lite आज भारत में होगा लांच, मिलेगा 24MP का फ्रंट कैमरा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Tue, 15 Jan 2019 09:43 AM IST
विज्ञापन
Honor 10 Lite set to launch in India, Know price and specifications
Honor 10 Lite

    हुवावे के सब-ब्रांड Honor  आज यानि 15 जनवरी को भारत में अपना नया स्मार्टफोन Honor 10 Lite लांच करेगा। फोन की लांचिंग नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में सुबह 11 बजे होगी। Honor 10 Lite फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से एक्सक्लूसिव तौर पर होगी। Honor 10 Lite की खासियतों की बात करें तो इसमें 24MP का AI सेल्फी कैमरा मिलेगा। ऑनर 10 लाइट को सबसे पहले पिछले साल चीन में लांच किया गया था। फोन के लांचिंग इवेंट को ऑनर इंडिया के फेसबुक पेज और यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा।

    ये भी पढ़ेंः कंफर्म: 28 जनवरी को भारत में लांच होंगे सैमसंग गैलेक्सी M सीरीज के स्मार्टफोन

    Honor 10 Lite की स्पेसिफिकेशन

    Honor 10 Lite में 6.21 इंच की फुल एचडी डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 2340×1080 पिक्सल है। इसमें ग्राफिक्स के लिए ARM माली G51 MP4 GPU मिलेगा। यह फोन 4GB/6GB रैम व 64GB/128GB स्टोरेज वेरियंट में मिलेगा। स्टोरेज को मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकेगा।

    विज्ञापन
    Honor 10 Lite आज भारत में होगा लांच, मिलेगा 24MP का फ्रंट कैमरा

    ये भी पढ़ेंः 15,000 रुपये से कम कीमत वाले 5 बेस्ट एंड्रॉयड स्मार्ट टीवी

    Honor 10 Lite का कैमरा

    फोन के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा मिलेगा जिसमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का और दूसरा 2 मेगापिक्सल का होगा। वहीं फ्रंट कैमरा 24 मेगापिक्सल का है। इस फोन में आपको डुअल सिम सपोर्ट के साथ ड्यूड्रॉप डिस्प्ले, हाईसीलिकॉन किरिन 710 प्रोसेसर और दोनों कैमरे के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा फोन में आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड पाई 9.0 मिलेगा। फोन में 3400mAh की बैटरी मिलेगी। फोन की कीमत का खुलासा मंगलवार को लांचिंग इवेंट में होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें