Havells BT9003 Trimmer Review: बजट में एक बढ़िया ट्रिमर

प्रदीप पांडे
प्रदीप पाण्डेय, अमर उजाला, नोएडाप्रदीप पांडे
Fri, 06 Dec 2019 07:09 PM IST
विज्ञापन
Havells BT9003 Review best budget Trimmer for men
Havells BT9003 Trimmer - फोटो : amar ujala

    अमर उजाला डॉट कॉम पर आपने स्मार्टफोन, इयरफोन, लैपटॉप, टैबलेट और स्मार्टवॉच का रिव्यू बहुत पढ़ा है, लेकिन हम एक ऐसे गैजेट का रिव्यू करने जा रहे हैं जो सभी पुरुषों के लिए एक जरूरी गैजेट है। जी हां, आज हम हैवेल्स के नए ट्रिमर Havells BT9003 का रिव्यू करने वाले हैं। इस कीमत 1,995 रुपये है। इसकी बैटरी को लेकर 50 मिनट के बैकअप का दावा किया है तो आइए रिव्यू में जानते हैं कि कैसा यह है ट्रिमर?

    Havells BT9003 की स्पेसिफिकेशन

    Havells BT9003 Trimmer
    Havells BT9003 Trimmer - फोटो : amar ujala

    हैवेल्स के इस ट्रिमर को फास्ट चार्जिंग दी गई है। ऐसे में आप इसे महज 90 मिनट में फुल चार्ज कर सकते हैं। चार्जिंग के लिए इसमें माइक्रो यूएसबी क्विक चार्ज दिया गया है। आमतौर पर किसी ट्रिमर को फुल चार्ज करने में 3-4 घंटे तक का वक्त लगता है। वहीं इसकी बैटरी लाइफ भी 50 मिनट की है। इसमें ऑटो लॉक दिया गया है। इसमें 20 लॉक दिया गया है। ट्रिमर को आप 0.5 एमएम से लेकर 10एमएम तक अपनी जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें दिए गए ब्लेड को धो भी सकते हैं। ब्लेड मेटल का है। ट्रिमर के साथ आपको बॉक्स में चार्जिंग एडाप्टर, यूएसबी केबल, क्लीनिंग ब्रश और ऑयल केन मिलती है।

    विज्ञापन

    Havells BT9003 की डिजाइन

    Havells BT9003 Trimmer
    Havells BT9003 Trimmer - फोटो : amar ujala

    डिजाइन के मामले में हैवेल्स का यह ट्रिमर बढ़िया है। बिल्ड क्वालिटी अच्छी है और फिनिशिंग भी शानदार है। इसकी बॉडी पर ही बैटरी इंडिकेटर दिया गया है जो आपको बैटरी के बारे में बताता है। आमतौर पर किसी ट्रिमर में बैटरी इंडिकेटर डिस्प्ले नहीं मिलती है। स्टेनलेस स्टील की है। ट्रिम की बेहतरीन तरीके से की गई है। ऐसे में पैकेट से निकाले बिना भी आप ट्रिमर को देख सकते हैं। ट्रिमर के सेंटर में पावर बटन दिया गया है, जबकि कॉम्ब की लेंथ सेटिंग के लिए नीचे की ओर एक बटन मिलता है जो कि ट्रैक बॉल की तरह है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Havells BT9003 Trimmer
    Havells BT9003 Trimmer - फोटो : amar ujala

    Havells BT9003 की परफॉर्मेंस

    परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें रिव्यू के दौरान हमने इस ट्रिमर को इस्तेमाल किया। परफॉर्मेंस को लेकर हमें कोई समस्या नहीं आई। ट्रिमिंग के दौरान अटकने जैसी कोई समस्या हमें नहीं आई। इसकी ब्लेड काफी तेजी से काम करते हैं, हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि इसे इस्तेमाल करने में आपको कोई खतरा है। इसके ब्लेड चौड़े हैं जो ट्रिमिंग में काफी मदद करेंगे। कॉम्ब की फिटिंग भी अच्छी है। बैटरी का बैकअप भी अच्छा है। खास बात यह है कि इसके साथ आपको बैटरी इंडिकेटर मिलता है जो कि काफी मददगार है। तो कुल मिलाकर कहें तो यदि आप कोई स्टाइलिश ट्रिमर खरीदना चाहते हैं और आपका बजट 2,000 रुपये के करीब है तो Havells BT9003 आपके लिए परफेक्ट है।

    Havells BT9003 Trimmer Review: बजट में एक बढ़िया ट्रिमर
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें