Haier ने लॉन्च किया गजब का एयर कंडीशनर, अपने आप होगा साफ, 10 सेकेंड में कर देगा ठंडा
Haier Duty Pro Air की अन्य खासियतों की बात करें तो यह अपने आप क्लिन होता है। धूल से होने वाली गंदगी को यह एसी अपने आप ही साफ कर लेता है। कंपनी ने इस फीचर को Frost सेल्फ क्लिन टेक्नोलॉजी नाम दिया है और इसे लेकर 99.9% स्टरलाइजेशन का दावा है।

विस्तार
होम अप्लायंसेज की प्रमुख कंपनी हैयर ने अपने नए एयर कंडीशनर Haier Duty Pro Air को भारत में लॉन्च किया है। इस एसी को पावरफुल परफॉरमेंस के लिहाज से तैयार किया गया है। Haier Duty Pro Air को लेकर कंपनी ने सुपर कूलिंग और कंफर्ट कंट्रोल का दावा किया है। Haier Duty Pro Air को आप Haier के स्मार्ट एप से भी कंट्रोल कर सकेंगे। खास बात यह है कि Haier Duty Pro Air का निर्माण कंपनी के ग्रेटर नोएडा प्लांट में हुआ है।
Haier Duty Pro Air की अन्य खासियतों की बात करें तो यह अपने आप क्लिन होता है। धूल से होने वाली गंदगी को यह एसी अपने आप ही साफ कर लेता है। कंपनी ने इस फीचर को Frost सेल्फ क्लिन टेक्नोलॉजी नाम दिया है और इसे लेकर 99.9% स्टरलाइजेशन का दावा है। सेल्फ क्लिन के लिए एसी में एक बटन दिया गया है। सफाई के बाद एसी की गंदगी फोम के रूप में बाहर आती है।
Haier Duty Pro Air के साथ कंपनी ने सुपरसोनिक कूलिंग फीचर दिया है जिसे लेकर महज 10 सेकेंड में कूलिंग का दावा किया गया है। यदि आपके कमरे का तापमान 60 डिग्री है तो भी यह कूलर 10 सेकेंड में कमरे को ठंडा कर देगा।इसमें दिया गया स्मार्ट कंवर्टिबल फीचर एसी के टन को 1.6 टन से 0.8 टन तक कम करने में मदद करता है। इसके साथ मिलने वाले रिमोट में एक ECO भी है जिसकी मदद से यूजर्स एसी के टन को तय कर सकेंगे।
इसमें दी गई इनवर्टर टेक्नोलॉजी को लेकर कंपनी ने 65% बिजली बचत का दावा किया है। Haier के इस Haier Duty Pro Air एसी को आप अपने स्मार्टफोन के जरिए भी कंट्रोल कर सकेंगे। इसमें वॉयस कमांड भी मिलता है। एप के जरिए आप 7 दिनों के लिए कूलिंग को शेड्यूल कर सकेंगे। Haier Kinouchi Heavy Duty Pro 5 स्टार एसी की कीमत 47 हजार 990 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट और अमेजन के साथ-साथ रिटेल स्टोर से शुरू हो गई है।
- Android Malware App: 203 मोबाइल एप में मिला खतरनाक वायरस, एक झटके में खत्म कर देंगे पूरी कमाई
- OnePlus 11 5G: फ्लैगशिप फोन लेने की कर रहे हैं तैयारी, ये टॉप-5 अल्टरनेटिव ऑप्शन भी जान लीजिए
- OPPO Reno8 T 5G और Enco Air3 पर मिल रहा शानदार ऑफर, जानें फीचर्स
- Whatsapp: व्हाट्सएप के इस फीचर्स से फोटो लवर्स की होगी मौज, अब आसानी से ओरिजिनल क्वालिटी में भेज सकेंगे फोटो