फेसबुक के प्रोफाइल पिक्चर गार्ड में बड़ी सेंध, कोई भी ले सकता है स्क्रीनशॉट

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 30 Jun 2017 04:06 PM IST
विज्ञापन
A big bug in Facebook Profile Picture Guard feature, Anyone Can Take Screenshots
Facebook Profile Picture

    फेसबुक ने पिछले सप्ताह ही भारत प्रोफाइल पिक्चर गार्ड फीचर लॉन्च किया है। इस फीचर को लेकर फेसबुक का कहना है कि प्रोफाइल फोटो पर पिक्चर गार्ड अप्लाई करने के बाद कोई भी दूसरा यूजर्स फोटो डाउनलोड नहीं कर सकेगा और दूसरे यूजर्स को प्रोफाइल फोटो का स्क्रीनशॉट लेने से भी रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

    वहीं अब इस फीचर में बड़ा बग देखने को मिल रहा है। पिक्चर गार्ड प्रोटेक्टेड प्रोफाइल (ब्लू बॉर्डर शिल्ड लगने के बाद) फोटो डाउनलोड तो नहीं हो रहे हैं, लेकिन एंड्रॉयड मोबाइल में स्क्रीनशॉट आसानी से लिए जा रहे हैं। बता दें कि लॉन्चिंग के समय पिक्चर गार्ड प्रोटेक्टेड होने और ब्लू बॉर्डर शिल्ड लगने के बाद प्रोफाइल फोटो ना तो डाउनलोड होते थे और ना ही स्क्रीनशॉट लिए जा सकते थे।

    विज्ञापन

    गौरतलब है कि यह फीचर फिलहाल केवल भारत के यूजर्स के लिए ही है। फेसबुक ने सेंटर ऑफ सोशल रिसर्च, ब्रेक थ्रू और यूथ की आवाज जैसी भारत की सेफ्टी ऑर्गेनाइजेशन के साथ मिलकर इस फीचर को लॉन्च किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    फेसबुक के नई प्राइवेसी में यूजर्स को मिले हैं ये सिक्योरिटी ऑप्शंस

    Facebook
    Facebook

    फेसबुक के दूसरे यूजर्स आपकी प्रोफाइल फोटो को डाउनलोड नहीं कर सकते और ना ही मैसेंजर के जरिए शेयर कर सकते हैं।

    जो यूजर्स फेसबुक पर आपके फ्रेंड नहीं हैं वे आपको अपने साथ आपको टैग नहीं कर सकते।

    इसके अलावा प्रोफाइल पिक्चर की स्क्रीनशॉट लेने वालों को भी फेसबुक रोकेगा। फिलहाल यह फीचर एंड्रॉयड डिवाइस पर काम कर रहा है।

    साथ ही फेसबुक आपकी प्रोफाइल पर ब्लू बॉर्डर शिल्ड भी लगाएगा ताकि फोटो सिक्योर हो सके और उसका गलत इस्तेमाल ना हो।

    यूजर्स को अपनी फोटो पर वाटरमार्क टाइप का डिजाइन लगाने का भी विकल्प मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें