CERT-In की चेतावनी: हैकर्स के निशाने पर हैं एपल आईफोन और आईपैड, ऐसे रहें सेफ

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 19 Mar 2024 05:56 PM IST
सार

CERT-In ने अपनी साइट पर iOS और iPad OS में मौजूद खामियों को लेकर जानकारी दी है। चेतावनी में कहा गया है कि आईफोन और आईपैड के ऑपरेटिंग सिस्टम में कई खामियां हैं जिनका फायदा हैकर्स उठा सकते हैं।

विज्ञापन
Government issues a high severity warning for Apple iPhone and iPad users
iPad Pro - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने आईफोन और आईपैड यूजर्स के लिए बड़ी चेतावनी जारी की है। CERT-In ने अपनी साइट पर iOS और iPad OS में मौजूद खामियों को लेकर जानकारी दी है। चेतावनी में कहा गया है कि आईफोन और आईपैड के ऑपरेटिंग सिस्टम में कई खामियां हैं जिनका फायदा हैकर्स उठा सकते हैं।

    CERT-In के मुताबिक इन बग की मदद से हैकर्स डिवाइस की सर्विस कंडिशन को भी डैमेज कर सकते हैं। इसके अलावा सिक्योरिटी कोड को भी बायपास कर सकते हैं। CERT-In के मुताबिक 16.7.6 से पहले के आईफोन जैसे iPhone 8, iPhone 8 Plus, iPhone X और iPad 5th generation, iPad Pro 9.7-inch और iPad Pro 12.9-inch 1st के साथ दिक्कत है।

    विज्ञापन

    इसके अलावा iPhone XS और iPad Pro 12.9-inch 2nd जेनरेशनके अलावा iPad Pro 10.5-inch, iPad Pro 11-inch 1st जेनरेशन, iPad Air 3rd जेनरेशन, iPad 6th जेनरेशन और iPad mini 5th जेनरेशन में खामी मौजूद है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें