गूगल इन-बिल्ट कैमरे के साथ लॉन्च कर सकता है पिक्सल स्मार्टवॉच

पिछले कुछ महीनों में आई कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गूगल पिक्सल ब्रांड की स्मार्टवॉच पर काम कर रहा है। उम्मीद की जा रही है कि गूगल की स्मार्टवॉच गूगल पिक्सल 3 और पिक्सल 3एक्स स्मार्टफोन की लॉन्चिंग के साथ ही लॉन्च होगा। गूगल पिक्सल स्मार्टवॉच में गूगल का वियर ओएस मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः इस एंड्रॉयड स्मार्टवॉच की कीमत है 1,26,14,895, जानें खासियत
वहीं अब एक ताजा रिपोर्ट की मानें तो गूगल एक ऐसी स्मार्टवॉच पर काम कर रहा है जिसमें इन-बिल्ट कैमरा भी मिलेगा। Lets Go Digital की रिपोर्ट के मुताबिक गूगल ने इन-बिल्ट कैमरे वाले स्मार्टवॉच के लिए पेटेंट दाखिल किया है। यह पेटेंट माउंटनेन व्यू कंपनी द्वारा फाइल किया गया है जिसे गूगल ने 2017 में खरीद लिया था।
ये भी पढ़ेंः 1,000 रुपये से कम कीमत वाले 8 शानदार स्मार्टवॉच, कॉलिंग से लेकर कैमरा तक सबकुछ मिलेगा
रिपोर्ट के मुताबिक गूगल पिक्सल वॉच के ठीक बीच में कैमरा होगा, हालांकि ऐसा भी नहीं है कि गूगल पहली बार कैमरे साथ स्मार्टवॉच लॉन्च करेगा। इससे पहले भी कई कंपनियों ने इन-बिल्ट कैमरे के साथ अपने स्मार्टवॉच पेश किए हैं। वैसे एपल, सैमसंग और हुवावे जैसी बड़ी कंपनियों ने अभी तक इस तरह की स्मार्टवॉच पेश नहीं की है।
सामने आई पेटेंट रिपोर्ट के मुताबिक गूगल पिक्सल स्मार्टवॉच काफी हद तक सैमसंग की स्मार्टवॉच, गैलेक्सी वॉच एक्टिव की तरह ही दिखेगा। इसमें भी टच स्क्रीन के साथ सर्कुलर डिस्प्ले मिलेगी।