1,000 रुपये से कम कीमत वाले 8 शानदार स्मार्टवॉच, कॉलिंग से लेकर कैमरा तक सबकुछ मिलेगा

अगर आप ज्यादा कीमत होने के कारण स्मार्टवॉच नहीं खरीद पा रहे हैं तो यह खबर सिर्फ आप ही के लिए है। आजकल बाजार में आपके लिए नए-नए फीचर्स से लैस कई कंपनियों की स्मार्टवॉच मौजूद हैं। आज हम आपको अपनी इस रिपोर्ट में 8 ऐसे स्मार्टवॉच के बारे में बताएंगे जिनमें हर्ट रेट, कॉलिंग, कैमरा और स्टेप्स काउंट करने वाले फीचर्स हैं और इनकी कीमत 1,000 रुपये से भी कम है। तो आइए बिना देर किए लिस्ट देखते हैं। इन सभी स्मार्टवॉच के साथ 1 साल की वारंटी मिल रही है।

ALONZO
फ्लिपकार्ट पर इस वॉच को 3.5 रेटिंग मिली है। इसमें कॉलिंग की भी सुविधा है। इसकी मदद से आप फोन पर बात भी कर सकते हैं। इसकी कीमत 729 रुपये है। इसकी मदद से आप फोन के कैमरे को ओपन कर सकते हैं। इस वॉच पर आपको फेसबुक, व्हाट्सऐप जैसे ऐप के नोटिफिकेशन मिलेंगे।

IKJ स्मार्टवॉच
इसकी कीमत सिर्फ 649 रुपये है और यह देखने में बिलकुल एमआई बैंड की तरह है। यह वॉच आपको समय के साथ यह भी बताएगी कि आपने दिनभर में पैदल कितनी दूरी तय की। इसकी बैटरी को लेकर 2 दिन के बैकअप का दावा है। इस वॉच को अमेजॉन पर 4.1 रेटिंग मिली है।