गूगल लॉन्च नहीं करेगा नया टैबलेट, साल के अंत तक आ सकता है पिक्सल लैपटॉप

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 21 Jun 2019 02:55 PM IST
Google stopped making tablet and shifts attention to laptops
Google Pixel Slate - फोटो : amazon

    यदि आपको भी गूगल के टैबलेट पसंद हैं तो आपको निराशा होने वाली है, क्योंकि गूगल के टैबलेट अब बाजार में नहीं आने वाले हैं। वहीं बड़ी बात यह है कि जो टैबलेट लॉन्च होने वाले थे कंपनी ने उन्हें भी लॉन्च ना करने का फैसला लिया है। ऐसे में पिक्सल स्लेट टैबलेट का नया वर्जन आपको देखने को नहीं मिलेगा। गूगल ने कहा है कि वह अब अपना पूरा ध्यान लैपटॉप पर फोकस करेगा।

    गूगल की डिवाइस और सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट रिक ओस्टरलोह ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने अपने एक बयान में कहा है कि गूगल की हार्डवेयर टीम अब लैपटॉप बनाने पर फोकस करेगी। वहीं एंड्रॉयड और क्रोम ओएस की टीम पूरी तरह से बाजार में पहले से मौजूद टैबलेट के लिए काम करती रहेगी।

    उन्होंने यह भी साफ किया है कि कंपनी पहले से बाजार में मौजूद पिक्सल टैबलेट को पूरी तरह से सपोर्ट देगी। गूगल के पिक्सल स्लेट टैबलेट को जून 2024 तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी का सपोर्ट मिलता रहेगा। कंपनी ने टैबलेट टीम को भी नई जिम्मेदारी के साथ लैपटॉप टीम में शामिल किया है।

    अभी तक लीक रिपोर्ट के मुताबिक इस साल के अंत तक गूगल का पिक्सलबुक लैपटॉप बाजार में लॉन्च होने वाला है। बता दें कि गूगल ने पहली बार साल 2014 में पिक्सल सी नाम से टैबलेट लॉन्च किया था जिसे काफी सराहा भी गया और लोगों ने उसे एपल के आईपैड से बेहतर बताया, लेकिन समय के साथ पिक्सल टैबलेट ने लोगों को प्रभावित नहीं किया। टैबलेट के बाजार में एपल और सैमसंग की मजबूत पकड़ है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें