गूगल ने Pixel फोन के लिए जारी किया 5जी का अपडेट, अब इन फोन में कर सकेंगे इस्तेमाल
Google Pixel 6a में 19 5G बैंड्स का सपोर्ट है। वहीं Pixel 7 और Pixel 7 Pro के साथ 22 5G बैंड्स दिए गए हैं। यदि आपके पास इनमें से कोई भी पिक्सल फोन है तो आप बीटा अपडेट डाउनलोड कर सकते हैं। उसके बाद आपको 5जी की कनेक्टिविटी मिलने लगेगी, हालांकि फाइनल अपडेट जारी होने में अभी वक्त लगेगा।

विस्तार
एक लंबे इंतजार के बाद गूगल ने अपने Pixel फोन के लिए 5जी का अपडेट जारी कर दिया है। जिन यूजर्स ने एंड्रॉयड 13 का QPR2 Beta 2 अपडेट कर लिया है, उनके Google Pixel 6 और Google Pixel 7 सीरीज के फोन में 5G की कनेक्टिविटी मिलने लगी है।
पिक्सल 6 और पिक्सल 7 सीरीज के यूजर्स Jio और Airtel दोनों नेटवर्क पर 5जी का इस्तेमाल कर सकते हैं। भारत की बात करें तो Google Pixel 6a, Pixel 7 और Pixel 7 Pro में 5जी का सपोर्ट है। Pixel 7, Pixel 7 Pro और Pixel 6 के यूजर्स अब 5जी इस्तेमाल कर सकते हैं।
जहां तक बैंड्स का सवाल है तो Google Pixel 6a में 19 5G बैंड्स का सपोर्ट है। वहीं Pixel 7 और Pixel 7 Pro के साथ 22 5G बैंड्स दिए गए हैं। यदि आपके पास इनमें से कोई भी पिक्सल फोन है तो आप बीटा अपडेट डाउनलोड कर सकते हैं। उसके बाद आपको 5जी की कनेक्टिविटी मिलने लगेगी, हालांकि फाइनल अपडेट जारी होने में अभी वक्त लगेगा।
बता दें कि करीब 6 साल के बाद गूगल ने पिछले साल पिक्सल सीरीज को भारत में पेश की है। गूगल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Google Pixel 7 के तहत Pixel 7 और Pixel 7 Pro को भारत में पेश किया गया है। Pixel 7 की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये और Pixel 7 Pro की शुरुआती कीमत 84,999 रुपये है। इन दोनों फोन को 6 अक्तूबर 2022 को भारत में लॉन्च किया गया है।
- 936 करोड़ रुपये के जुर्माने पर गूगल को कोई राहत नहीं, NCLAT ने किया इनकार
- Redmi Note 12 5G सीरीज की भारत में पहली सेल आज, मिलेगा 200 मेगापिक्सल का कैमरा
- Samsung Galaxy Unpacked 2023: एक फरवरी को लॉन्च होंगे इस साल के सबसे बड़े फ्लैगशिप फोन, जानें क्या होगा खास
- Cheapest Recharge plan: एक साल की वैधता वाले सभी कंपनियों से सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान, कौन मारेगा बाजी