Cheapest Recharge plan: एक साल की वैधता वाले सभी कंपनियों से सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान, कौन मारेगा बाजी

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 11 Jan 2023 10:47 AM IST
विज्ञापन
Cheapest Recharge plan airtel bsnl jio with one year validity
रिचार्ज प्लान - फोटो : istock

    अगर आप जियो, एयरटेल और बीएसएनएल के ग्राहक हैं और एक साल की वैलिडिटी वाले प्लान्स में किसी एक सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान की तलाश कर रहे हैं। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इन टेलीकॉम कंपनियों के एक साल की वैलिडिटी वाले बेस्ट और सबसे सस्ते रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इन प्लान्स में आपको लॉन्ग वैलिडिटी के साथ कई दूसरे बेनिफिट्स भी मिल रहे हैं। अगर आप बार-बार रिचार्ज कराने की झंझट से आजादी पाना चाहते हैं और कम खर्च में अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेजिंग सुविधा चाहते हैं। ऐसे में आप इन प्लान्स का चयन कर सकते हैं। चलिए जानते हैं सभी कंपनियों के एक साल वाले सस्ते प्लान के बारे में...

    BSNL Recharge Plan
    BSNL Recharge Plan - फोटो : BSNL

    BSNL का एक साल वाला रिचार्ज प्लान

    बीएसएनएल में एक साल की वैधता के साथ सबसे बेस्ट प्लान 1,570 रुपये वाला है। इस प्लान के साथ 2 जीबी डाटा प्रतिदिन मिलता है। यानी इस प्लान में आपको इंटरनेट की कोई दिक्कत नहीं होने वाली है। प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेजिंग सुविधा भी मिलती है। बीएसएनएल के 1,570 रुपये वाले प्लान के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल कॉल और प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा मिलती है। प्लान के साथ 365 दिनों की वैधता मिलती है।

    Jio Recharge Plan
    Jio Recharge Plan - फोटो : सोशल मीडिया

    Jio का एक साल वाला रिचार्ज प्लान

    जियो के 1559 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में आपको कुल 336 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। प्लान में आपको 336 दिनों की वैलिडिटी के साथ 24 जीबी इंटरनेट डाटा मिलता है। डाटा लिमिट खत्म होने या अतिरिक्त डाटा के लिए डाटा एड ऑन प्लान से रिचार्ज कराया जा सकता है। जियो के 1559 रुपये वाले इस रिचार्ज प्लान के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और 3600 SMS की सुविधा भी मिलती है। सिर्फ इतना ही नहीं इस प्लान के साथ जियो के दूसरे एप्स जैसे जियो टीवी, जियो सिनेमा, जियो सिक्योरिटी और जियो क्लाउड का सब्सक्रिप्शन फ्री मिलता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें