Google ने पेश किया वायरलेस पिक्सल बड्स, रियल टाइम में कर सकेंगे अनुवाद

गूगल ने अपने मेड बाय गूगल इवेंट में गूगल पिक्सल 4 और पिक्सल 4एक्सएल पेश किए हैं। इस इवेंट में गूगल ने पिक्सल बड्स भी पेश किया है। गूगल के इस वायरलेस बड्स की खासियत यह है कि यह रियल टाइम में कई भाषाओं में अनुवाद कर सकता है। गूगल पिक्सल बड्स साल 2020 में बाजार में आएगा। इसकी कीमत 179 डॉलर यानी करीब 12,750 रुपये है।
ये भी पढ़ेंः Google Pixel 4 और Pixel 4 XL हुए लॉन्च, भारत नहीं आएंगे ये दोनों स्मार्टफोन
गूगल का पिक्सल बड्स देखने में काफी हद तक सैमसंग गैलेक्सी बड्स की तरह है। गूगल का दावा है कि पिक्सल वायरलेस इयरबड्स में नॉयज कैंसिलेशन है और एक बार की फुल चार्जिंग में 5 घंटे तक का बैकअप दे सकता है। वहीं चार्जिंग केस के साथ 24 घंटे तक का बैकअप मिलेगा। गूगल बड्स में गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट मिलेगा। साथ ही इसे स्वेट और वाटर रेसिस्टेंट है।
पिक्सल बड्स का चार्जिंग केस मैग्नेट का है जो कि फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। इसमें चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। साथ ही यह वायरलेस चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। गूगल ने अपने बड्स की ऑडियो क्वालिटी की तारीफ तो की है लेकिन फ्रिक्वेंसी रेंज के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।