गुड न्यूज: अब इस कंपनी के फोन को सात साल तक मिलेगा सॉफ्टवेयर अपडेट, जल्द लॉन्च होगा नया मॉडल
गूगल Pixel 8 सीरीज की लॉन्चिंग अगले महीने होने वाली है। नई लीक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि Pixel 8 और 8 Pro को सात साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा। फिलहाल गूगल 5 साल तक अपने फोन को सॉफ्टवेयर अपडेट देता है।

विस्तार
आमतौर पर तमाम मोबाइल कंपनियां अपने फोन के लिए अधिकतम 5 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट जारी करती हैं, लेकिन अब यह ट्रेंड बदलने वाला है। खबर है कि गूगल अपने नए फोन के साथ 7 साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट देने वाला है।
गूगल Pixel 8 सीरीज की लॉन्चिंग अगले महीने होने वाली है। नई लीक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि Pixel 8 और 8 Pro को सात साल तक सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा। फिलहाल गूगल 5 साल तक अपने फोन को सॉफ्टवेयर अपडेट देता है।
Google अपने फोन को दो साल तक सिक्योरिटी अपडेट भी देता है। लीक रिपोर्ट के मुताबिक सात साल वाले अपडेट तीन तरह के होंगे। ऐसा नहीं है कि इस तरह का अपडेट देने वाला गूगल पहली कंपनी है। सैमसंग भी अपने फोन को चार साल तक अपडेट देता है। इसके अलावा एपल की डिवाइस भी पांच साल तक के अपडेट के साथ आती हैं।
आपको याद दिला दें कि गूगल जब अपने फोन में क्वॉलकॉम का चिपसेट का इस्तेमाल करता था, तब पिक्सल फोन को तीन साल तक का अपडेट मिलता था और जब गूगल ने पहली बार Pixel 6 में इनहाउस Tensor चिपसेट का इस्तेमाल किया तब से पिक्सल फोन के साथ पांच साल का अपडेट मिल रहा है।