Google I/O 2023: गूगल ने लॉन्च किया अपना पहला फोल्डेबल फोन, इन स्मार्टफोन से होगा मुकाबला, फीचर्स जानें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 11 May 2023 10:07 AM IST
सार

Google Pixel Fold कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन है। Google Pixel Fold को लेकर लंबे समय से लीक रिपोर्ट सामने आ रही थीं, लेकिन अब कंपनी ने फोन को लॉन्च करके इस पर विराम लगा दिया है। Google Pixel Fold के साथ गूगल ने अपना Tensor G2 प्रोसेसर दिया है।

विज्ञापन
Google Pixel Fold launched With Tensor G2 SoC and 4821mAh Battery Price Specifications
Google Pixel Fold - फोटो : Google

    विस्तार

    गूगल ने अपने Google I/O 2023 इवेंट में Google Pixel Fold को लॉन्च कर दिया है। इस इवेंट में Pixel 7a को भी लॉन्च किया गया है जो कि Pixel 6a का अपग्रेडेड वर्जन है। Google Pixel Fold कंपनी का पहला फोल्डेबल फोन है। Google Pixel Fold को लेकर लंबे समय से लीक रिपोर्ट सामने आ रही थीं, लेकिन अब कंपनी ने फोन को लॉन्च करके इस पर विराम लगा दिया है। Google Pixel Fold के साथ गूगल ने अपना Tensor G2 प्रोसेसर दिया है। इसके अलावा फोन में एंड्रॉयड 13 के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। Google Pixel Fold के साथ 12 जीबी रैम और 512 जीबी तक की स्टोरेज दी गई है। Pixel Fold का मुकाबला फोल्डेबल फोन के मार्केट में Samsung Galaxy Z Fold, Oppo Find N2 Flip और Huawei Mate X2 जैसे स्मार्टफोन से होगा।

    Google Pixel Fold की शुरुआती कीमत 1,799 डॉलर यानी करीब 1,47,500 रुपये है। इस कीमत में 256 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलेगा, वहीं Google Pixel Fold के 512 जीबी मॉडल की कीमत 1,919 डॉलर यानी करीब 1,57,300 रुपये रखी गई है। Google Pixel Fold को ऑब्सडियन और पोर्सिलेन कलर में खरीदा जा सकेगा। Google Pixel Fold के ग्राहकों को Pixel Watch फ्री में मिलेगी। भारतीय बाजार में Google Pixel Fold की भारत में बिक्री को लेकर फिलहाल कोई खबर नहीं है।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: गूगल का सस्ता पिक्सल फोन Pixel 7a हुआ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

    oogle Pixel Fold में एंड्रॉयड 13 मिलेगा। फोन में 7.6 इंच की प्राइमरी डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 6:5 है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz है। दूसरी डिस्प्ले 5.8 इंच की फुल एचडी प्लस OLED है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 17.4:9 है। इसका भी रिफ्रेश रेट 120Hz है। डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस की प्रोटेक्शन है। अंदर वाली डिस्प्ले पर प्लास्टिक की एक कोटिंग है। Google Pixel Fold में गूगल का Tensor G2 प्रोसेसर है और सिक्योरिटी चिप के तौर पर Titan M2 दिया गया है। फोन को पांच साल तक अपडेट मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें