Google I/O 2023: मार्क जकरबर्ग लॉन्च करेंगे WhatsApp स्मार्टवॉच एप, घड़ी से ही हो जाएगा पूरा काम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 11 May 2023 10:37 AM IST
सार

गूगल के इस इवेंट के बाद मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने अपने एक फेसबुक पोस्ट में कहा है कि इस साल के अंत तक पहला WhatsApp smartwatch app लॉन्च होगा जो कि Wear OS के लिए होगा। इस एप के जरिए यूजर्स अपनी स्मार्टवॉच पर ही व्हाट्सएप के सभी फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे जिनमें कॉलिंग भी शामिल होगी।

विज्ञापन
Mark Zuckerberg Announced at Google I/O first WhatsApp smartwatch app on Wear OS later this year
Google wear OS - फोटो : Facebook

    विस्तार

    गूगल के वार्षिक I/O 2023 इवेंट में Pixel 7a और Pixel Fold लॉन्च किए गए हैं। यह कंपनी का पहला फोल्डबेल फोन है। हार्डवेयर के अलावा इस इवेंट में गूगल मैप्स और वियर ओएस जैसे सॉफ्टवेयर को लेकर भी महत्वपूर्ण घोषनाएं हुई हैं। गूगल ने पिक्सल टैबलेट को भी लॉन्च किया है।

    Google I/O 2023: मार्क जकरबर्ग लॉन्च करेंगे WhatsApp स्मार्टवॉच एप, घड़ी से ही हो जाएगा पूरा काम

    गूगल के इस इवेंट के बाद मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने अपने एक फेसबुक पोस्ट में कहा है कि इस साल के अंत तक पहला WhatsApp smartwatch app लॉन्च होगा जो कि Wear OS के लिए होगा। इस एप के जरिए यूजर्स अपनी स्मार्टवॉच पर ही व्हाट्सएप के सभी फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे जिनमें कॉलिंग भी शामिल होगी।

    विज्ञापन

    इसके लिए मेटा और गूगल की साझेदारी भी हुई है। वैसे मौजूदा समय में भी हम व्हाट्सएप एप या मैसेजिंग एप का रिप्लाई अपने स्मार्टवॉच के जरिए कर पाते हैं लेकिन वियर ओएस के नए अपडेट के बाद इसमें कई सारे बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Google I/O 2023: मार्क जकरबर्ग लॉन्च करेंगे WhatsApp स्मार्टवॉच एप, घड़ी से ही हो जाएगा पूरा काम

    Google ने कहा है कि वह अपने Wear OS को अपडेट कर रहा है जिसके साथ Gmail, Calendar और Home के अलावा थर्ट पार्टी एप्स जैसे WhatsApp, Peloton और Spotify का भी स्मार्टवॉच के साथ सपोर्ट मिलेगा। गूगल ने सैमसंग की साझेदारी में दो साल पहले ही Wear OS को अपडेट किया था। वियर ओएस के नए अपडेट के बाद स्मार्ट होम का कंट्रोल भी वॉच पर मिलेगा।

    इस इवेंट में पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने सबसे ज्यादा जोर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) पर दिया। चैटजीपीटी और मिडजर्नी के मुकाबले कंपनी ने अपने पहले एआई चैटबोट गूगल बार्ड को लॉन्च किया।

    कंपनी ने इस सेवा को 180 देशों में यूजर्स के लिए शुरू कर दिया है। जल्द ही बार्ड (बीएआरडी) कई दूसरे देशों में भी उपलब्ध होगा। इसके साथ ही गूगल मैप्स, जीमेल और गूगल फोटोज जैसी सेवाओं को एआई के साथ जोड़ते हुए और बेहतर बनाया गया है। गूगल मैप्स पर अब यूजर 3डी रूट देख सकेंगे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें