Google Pixel 4a और Nest Audio भारत में हुए लॉन्च, 16 अक्तूबर से होगी बिक्री

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 09 Oct 2020 04:58 PM IST
सार

29,999 रुपये है Google Pixel 4a की कीमतफ्लिपकार्ट से होगी 16 अक्तूबर से बिक्रीस्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर से लैस है फोन

विज्ञापन
Google Pixel 4a and Nest Audio launched in India to be available starting 16 October price and specification
google pixel 4a - फोटो : AMAR UJALA

    विस्तार

    गूगल ने अपने Pixel 4a स्मार्टफोन और नए स्मार्ट स्पीकर Google Nest ऑडियो को भारत में लॉन्च कर दिया है। Google Pixel 4a और Google Nest ऑडियो की बिक्री भारत में 16 अक्तूबर से होगी। Pixel 4a और Google Nest की बिक्री फ्लिपकार्ट से बिग बिलियन डेज सेल में होगी। वहीं जल्द ही इन दोनों डिवाइस को रिटेल स्टोर पर उपलब्ध कराया जाएगा। बता दें कि इस फोन को इसी साल अगस्त में लॉन्च किया गया था लेकिन भारत में लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी। Pixel 4a पिछले साल लॉन्च हुए Pixel 3a का अपग्रेडेड वर्जन है। Google Pixel 4a की लॉन्चिंग कीमत 29,999 रुपये है, जबकि इसकी एमआरपी 31,999 रुपये है, वहीं Nest Audio स्मार्ट स्पीकर को 6,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है, जबकि इसकी एमआरपी 7,999 रुपये है।

    Google Pixel 4a की स्पेसिफिकेशन

    Google Pixel 5, Pixel 4a 5G
    Google Pixel 5, Pixel 4a 5G - फोटो : AMAR UJALA

    गूगल पिक्सल 4ए स्मार्टफोन में 5.81 इंच का फुल एचडी प्लस ओएलईडी डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर और 6 जीबी रैम का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। यह फोन चॉक और चारकोल कलर वेरियंट में मिलेगा।

    विज्ञापन

    Google Pixel 4a का कैमरा-

    कैमरे की बात करें तो यूजर्स को इस स्मार्टफोन के रियर में 12 मेगापिक्सल और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिला है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश लाइट के साथ एचडीआर प्लस, पोर्ट्रेट, टॉप-शॉट और नाइट मोड जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Google Pixel 4a की कनेक्टिविटी और बैटरी-

    कंपनी ने इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिहाज से वाई-फाई, 4G VoLTE, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस, एनएफसी, 3.5 हेडफोन जैक और यूएसबी टाइप-सी जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में 18 वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ 3,140 एमएएच की बैटरी मिली है।

    Google Nest Audio की स्पेसिफिकेशन

    Google Nest Audio
    Google Nest Audio - फोटो : Google

    गूगल के इस नए स्मार्ट स्पीकर के फीचर्स की बात करें तो इसमें गूगल होम के मुकाबले 50 फीसदी अधिक बास और 75 फीसदी ज्यादा आवाज मिलेगी। इसमें 75mm का वूफर, 19mm का ट्वीटर, 3 माइक्रोफोन, 2-स्टेज माइक म्यूट स्विच, क्वॉडकोर रैम, डुअल बैंड वाई-फाई, टच कंट्रोल, इनबिल्ट क्रोमकास्ट और ब्लूटूथ 5.0 मिलेगा।

    गूगल ने कहा है कि Nest Audio में एक खास फीचर है जो कंटेंट के हिसाब से ऑडियो क्वालिटी और वॉल्युम को अपने आप एडजस्ट करता है। इसमें ऑडियो ट्रांसफर का भी फीचर है यानी आप गूगल होम और नेस्ट स्पीकर के बीच ऑडियो ट्रांसफर कर सकते हैं। गूगल का दावा है कि नए स्पीकर में पहले के मुकाबले बेहतर ऑडियो एक्सपेरियंस मिलेगा। इसकी डिजाइन फैब्रिक की है और इसे 70 फीसदी रिसाइकल प्लास्टिक से बनाया गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें