IP67 रेटिंग और ब्लूटूथ कॉलिंग के साथ Gizmore Blaze Max भारत में लॉन्च

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 16 Jan 2023 02:35 PM IST
सार

Gizmore Blaze Max की डिस्प्ले की ब्राइनटेस 450 निट्स है। इस वॉच में कई सारे स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। बेहतर हेल्थ ट्रैकिंग के लिए वॉच के साथ JYOU PRO Health Suit का सपोर्ट मिलता है। इस वॉच से महिलाएं पीरियड को भी ट्रैक कर सकती हैं।

विज्ञापन
Gizmore Blaze Max launched in India with Always On Display
Gizmore Blaze Max - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    घरेलू कंपनी Gizmore ने अपनी नई स्मार्टवॉच Gizmore Blaze Max को लॉन्च कर दिया है। Gizmore Blaze Max एक ब्लूटूथ कॉलिंग वाली वॉच है जो कि वॉटरफ्रूप रेटिंग के साथ आती है। Gizmore Blaze Max के साथ बड़ी डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा इसकी डिस्प्ले की स्टाइल कर्व्ड है। Gizmore Blaze Max की बैटरी को लेकर 15 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। इसके साथ अलवेज ऑन डिस्प्ले फीचर भी है।

    Gizmore Blaze Max की डिस्प्ले की ब्राइनटेस 450 निट्स है। इस वॉच में कई सारे स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। बेहतर हेल्थ ट्रैकिंग के लिए वॉच के साथ JYOU PRO Health Suit का सपोर्ट मिलता है। इस वॉच से महिलाएं पीरियड को भी ट्रैक कर सकती हैं। इसमें स्टेप काउंटर, ब्लड ऑक्सीजन ट्रैकर, कैलोरी बर्न, हार्ट रेट मॉनिटर, हाइड्रेशन, स्लीप मॉनिटर और स्ट्रेस मॉनिर जैसे फीचर हैं।

    विज्ञापन

    वॉटरप्रूफ के लिए इस वॉच को IP67 की रेटिंग मिली है। इस वॉच में इनबिल्ट गेम और कैलकुलेटर दिया गया है। वॉच के साथ खासतौर पर स्पलिट स्क्रीन का फीचर मिलता है यानी दो काम आप एक ही समय पर स्क्रीन पर कर सकते हैं। वॉच के साथ हिंदी का भी सपोर्ट दिया गया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Gizmore Blaze Max के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग भी मिलती है और इसके लिए इसमें माइक और स्पीकर दिया गया है। कॉलिंग के लिए कॉल म्यूट, कॉल स्विच और डायल पैड मिलता है। इसके साथ AI आधारित वॉयस असिस्टेंट कमांड भी मिलता है। Gizmore Blaze Max की बैटरी को लेकर 15 दिनों के बैकअप का दावा किया गया है। Gizmore Blaze Max को ब्लैक, बरगंडी और ग्रे कलर में खरीदा जा सकेगा। इसके साथ कई सारे वॉच फेसेज भी हैं। Gizmore Blaze Max को 1,199 रुपये की कीमत पर फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें