Oppo A78 5G: खूबसूरत डिजाइन के साथ ओप्पो का 5G फोन लॉन्च, मिलेगा शानदार डिस्प्ले और फास्ट चार्जिंग, जानें कीमत
Oppo A78 5G के साथ 8 जीबी की रैम और 8 जीबी की वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है। फोन को 33 वाट फास्ट चार्जिंग और ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस किया गया है।

विस्तार
स्मार्टफोन ब्रांड Oppo ने अपनी ए सीरीज के नए फोन Oppo A78 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। ओप्पो के नए फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.56 इंच एचडी प्लस एलसीडी स्क्रीन मिलती है। फोन को ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर से लैस किया गया है। फोन के साथ 8 जीबी की रैम और 8 जीबी की वर्चुअल रैम का सपोर्ट मिलता है। फोन के साथ 33 वाट फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है। बता दें कि इस फोन को पहले मलेशिया में लॉन्च किया गया है। चलिए जानते हैं फोन की अन्य स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में...
ओप्पो ए78 5G को ग्लोइंग ब्लू और ग्लोइंग ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। फोन सिंगल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। इसके 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 18,999 रुपये है। भारत में इसकी बिक्री 18 जनवरी से शुरू होगी और बिक्री के दौरान ग्राहक आईसीआईसीआई, एसबीआई, बीओबी, आईडीएफसी, वनकार्ड और एयू फाइनेंस बैंकों से 10 प्रतिशत तक कैशबैक और छह महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ उठा सकते हैं। फोन ओप्पो इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट और अमेजन इंडिया पर खरीदारी के लिए उपलब्ध होगा।
ओप्पो ए78 5G में 6.5 इंच का एचडी प्लस LCD डिस्प्ले मिलता है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट, 480 निट्स ब्राइटनेस और 96 प्रतिशत कलर गैमट के साथ आता है। डिस्प्ले के साथ (1612x720 पिक्सल) रिजॉल्यूशन मिलता है। ओप्पो A78 5G के साथ मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 5G प्रोसेसर को पैक किया गया है।
चिपसेट 8 जीबी LPDDR4x रैम और 128 जीबी UFS 2.2 स्टोरेज के साथ आता है। फोन के साथ एक्सटेंडेड रैम का फीचर्स भी है, जिसके साथ 8 जीबी तक और रैम को बढ़ाया जा सकता है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट की मदद से भी स्टोरेज को बढ़ाया जा सकता है।