ChatGPT के फर्जी एप हुए वायरल, इन आठ से तो बचकर ही रहें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 16 Jan 2023 12:28 PM IST
विज्ञापन
ChatGPT fake apps viral on Google Play Store over 1 lakhs downloads
ChatGPT fake app - फोटो : अमर उजाला

    वैसे तो एआई (आर्टिफिशियल) टूल बहुत सारे लॉन्च हुए और तमाम कंपनियां भी अपने प्रोडक्ट और सर्विसेज के साथ एआई का इस्तेमाल कर रही हैं लेकिन ChatGPT एक ऐसा एआई टूल है जिसने सबके नाक में दम कर दिया है। ChatGPT ने गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों की नींद उड़ा दी है। ChatGPT को लेकर तमाम लोग तमाम तरह की राय दे रहे हैं, हालांकि ChatGPT का काम इतना बढ़िया है लेकिन यह लॉन्च होते ही पोपुलर हो गया है। छात्रों के लिए तो यह किसी तोहफे से कम नहीं है। कॉलेज के छात्रों के तमाम सवाल अब ChatGPT पर ही हल हो रहे हैं। किसी भी चीज के पोपुलर होते ही उसकी फर्जी कॉपी तैयार हो जाती है। ChatGPT के साथ भी यही हुआ है। ChatGPT को OpenAI नाम के स्टार्टअप ने पेश किया है लेकिन कंपनी ने अभी तक इसका कोई एप रिलीज नहीं किया है लेकिन गूगल प्ले-स्टोर पर ChatGPT नाम के एप की भरमार हो गई है। इनमें से कई एप्स के डाउनलोड्स एक लाख से भी अधिक हो गए हैं। इन फर्जी एप्स के जरिए डाटा चोरी का बड़ा खतरा है। ऐसे में आपको इन फर्जी ChatGPT एप के बारे में जानकारी होनी चाहिए। इस रिपोर्ट में हम आपको ChatGPT के 8 फर्जी एप्स के बारे में बताएंगे।

    GPT AI Chat - Chatbot Assistant
    GPT AI Chat - Chatbot Assistant - फोटो : PLAY STORE

    GPT AI Chat - Chatbot Assistant

    ChatGPT नाम के इस फर्जी एप को Mobteq और boasts ने तैयार किया है और इस एप को 50,000 से अधिक लोगों ने डाउनलोड कर दिया है. इस एप का डेवलपर एप को सबसे एडवांस्ड एआई असिस्टेंट के तौर पर प्रमोट कर रहा है। GPT AI चैट का दावा यह भी है कि यह कई भाषाओं में आपके सवालों के जवाब दे सकता है।

    ChatGPT 3: Chat GPT AI
    ChatGPT 3: Chat GPT AI - फोटो : PLAY STORE

    ChatGPT 3: Chat GPT AI

    ChatGPT 3 को Ekmen ने डेवलप किया है। ChatGPT 3 एप यूजर की सुविधानुसार जरूरत के हिसाब से AI मॉडल चुनने का विकल्प देता है। यूजर की चैटिंग के हिसाब से यह एप यूजर के व्यवहार को सीखता है और भविष्य में उसी हिसाब से जवाब देता है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें