Gionee के इस फोन में मिलेगा 16MP का फ्रंट कैमरा, कीमत 13 हजार रु. से कम

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Wed, 20 Sep 2017 11:27 AM IST
विज्ञापन
Gionee X1s launched in India With 16 Megapixel Selfie Camera and 4000mAh Battery
Gionee X1s

    जियोनी ने भारत में अपना एक और फोन X1s लॉन्च किया है। इससे पहले पिछले महीने कंपनी ने X1 लॉन्च किया था। X1s को फिंगरप्रिंट सेंसर, बड़ी बैटरी और 3 स्लॉट के साथ अपग्रेड किया गया है। यह फोन गुरुवार से रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकेगा। यह फोन ब्लैक और गोल्ड कलर वेरियंट में मिलेगा।

    ये भी पढ़ेंः Amazon का नया ऑफर: खरीदिए अभी मगर पैसे दीजिए अगले साल, लेकिन ये है शर्त

    जियोनी X1s की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Gionee X1s
    Gionee X1s

    इस फोन में 5.2 इंच की HD IPS डिस्प्ले, 1.5GHz का क्वॉडकोर मीडियाटेक MT6737T प्रोसेसर, 3GB रैम और 16 जीबी स्टोरेज है जिसे 256 जीबी तक माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन

    इसके अलावा फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर, एंड्रॉयड नूगट 7.0, 4G VoLTE सपोर्ट है। कैमरे की बात करें तो फोन में फ्लैश लाइट के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर और 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फ्रंट कैमरे के साथ भी फ्लैश लाइट है। फोन में 4000mAh की बैटरी है और इसकी कीमत 12,999 रुपये है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    जियोनी Gionee X1s के साथ मिलने वाले ऑफर

    Airtel
    Airtel

    फोन के साथ कई सारे लॉन्चिंग ऑफर्स भी मिल रहे हैं। फोन के साथ एयरटेल की ओर से 1 जीबी या इससे ज्यादा के रिचार्ज पर 10 जीबी एक्स्ट्रा डाटा 6 महीनों तक मिलेगा। यानी 6 रिचार्ज तकक मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों को पेटीएम मॉल से 350 रुपये की खरीदारी करने पर 250 रुपये का कैशबैक मिलेगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें