Amazon का नया ऑफर: खरीदिए अभी मगर पैसे दीजिए अगले साल, लेकिन ये है शर्त

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Wed, 20 Sep 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
Amazon New Buy now, pay next year Offer before Great Indian Festival Sale
कंपनी ने ग्राहकों को लुभाने के लिए एक नया ऑफर पेश किया है।

    देश में फेस्टिव सीजन आते ही ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट भी मौके को भुनाने की कोशिश में लग जाती हैं। फ्लिपकार्ट और अमेजन दोनों ही फेस्टिव सेल ले आई हैं। अमेजन ने अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए एक नया ऑफर पेश किया है। इस ऑफर का नाम 'Buy now, pay next year' (खरीदिए अभी, पैसे दीजिए अगले साल) है। कंपनी ने पहली बार ऐसा कोई ऑफर पेश किया है। इसके तहत अमेजन सेल में प्रोडक्ट खरीदिए और इसकी किश्तें तीन महीने बाद से शुरू होंगी। यानी अभी खरीदे गए प्रोडक्ट के पैसे जनवरी 2018 से किश्तों में चुकाने होंगे।

    ये है शर्त

    अमेजॉन
    अमेजॉन - फोटो : The Verge

    हालांकि यह ऑफर केवल एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड होल्डर्स के लिए उपलब्ध है। यह ऑफर प्राइम मेंबर्स के लिए 20 सितंबर से शुरू हो गया है, हालांकि सामान्य यूजर्स 21 तारीख से इसका लाभ ले सकेंगे। बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी फेस्टिव सीजन के मौके पर अमेजन 'ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल' ले आई है। अमेजन इंडिया के इलेक्ट्रॉनिक कैटेगरी लीडर अरुण श्रीनिवासन ने बताया कि कंपनी ने जीरो ईएमआई और कैशबैक जैसे ऑफर्स के लिए 11 बैकों और बजाज फाइनेंस से साझेदारी की है। इसके अलावा एचडीएफसी डेबिट कार्ड होल्डर्स को 10 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जाएगा।

    विज्ञापन

    सेल में होंगे 500 से ज्यादा ऑफर्स

    AMAZON
    AMAZON - फोटो : AMAZON

    अमेजन सेल के तहत कंपनी 500 से ज्यादा ऑफर्स और मोबाइल पर 40 फीसदी का डिस्काउंट देगी। चार दिन की इस सेल में हर घंटे नई डील मिलेगी। सेल 24 सितंबर तक चलेगी। हालांकि कंपनी दिवाली के पास भी सेल लेकर आएगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें