Gionee ने भारत में लॉन्च की नई स्मार्टवॉच, 30 दिन चलेगी बैटरी

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 13 Sep 2019 04:27 PM IST
विज्ञापन
Gionee Smart Life Watch launched in India With IPS Touchscreen Heart Rate Monitoring at Rs 2999
Gionee Smart Life Watch - फोटो : amar ujala

    Gionee ने भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच Gionee Smart 'Life' Watch पेश की है जिसकी कीमत 2,999 रुपये है। इसमें 24 घंटे हर्ट रेट मॉनिटिरिंग मिलेगी। इसके अलावा यह स्मार्टवॉच आपको कैलोरी और फिटनेस के बारे में भी बताएगी। इसमें कई सारे स्पोर्ट्स ट्रैकिंग फीचर्स हैं।

    कर सकेंगे फोन पर बात

    खास बात यह है जियोनी की इस स्मार्टवॉच में कॉलिंग की सुविधा दी गई है। इसके अलावा इसमें मैसेज अलर्ट भी मिलेगा। Gionee Smart 'Life' गूगल फिट और Strava जैसे थर्ड पार्टी एप को भी सपोर्ट करता है।

    विज्ञापन

    Gionee Smart 'Life' Watch की स्पेसिफिकेशन

    इसमें 1.3 इंच की IPS कलर डिस्प्ले है जिसमें टच का सपोर्ट है। डिस्प्ले पर 2.5D कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास का प्रोटेक्शन है। इसमें स्टील की केस है जो वाटर रेसिस्टेंट है। इसमें 24 घंटे हर्ट रेट मॉनिटर के साथ वॉकिंग, रनिंग, साइकिलिंग, ट्रैकिंग जैसे फीचर्स हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसे इस्तेमाल करने के लिए G Buddy एप डाउनलोड करना होगा। इसमें अलार्म और पावर सेविंग मोड के अलावा म्यूजिक कंट्रोल और फ्लैशलाइट भी है। इसमें 210mAh की बैटरी है जिसे लेकर कंपनी ने 30 दिन की स्टैंडबाय का दावा किया है। इसकी बिक्री फ्लिपकार्ट से 14 सितंबर से होगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें